Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जीएसटी अफसरों की शिकायत लेकर मंत्री अग्रवाल से मिले व्यापारी
  • देहरादून

जीएसटी अफसरों की शिकायत लेकर मंत्री अग्रवाल से मिले व्यापारी

AltnewsUttarakhand 01/08/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। दून उद्योग व्यापार मंडल ने जीएसटी अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि आशारोड़ी-मोहब्बेवाला जीएसटी चेक पोस्ट पर छोटी-छोटी गलतियों को लेकर व्यापारियों से भारी जुर्माना वसूला जा रहा है।
मंगलवार को व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मिला। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन नागलिया ने कहा कि जीएसटी कानून के अंतर्गत पूरे देश में चैक पोस्ट खत्म कर दिए गए हैं। इसकी जगह पर मोबाइल दस्ते फलाईंग स्क्वेड बना दी गई है। लेकिन देहरादून में चैक पोस्ट पर सामान की जांच की जा रही है। बाहरी प्रदेशों से आने वाले सामान पर छोटी मानवीय गलती या क्लेरिकल मिस्टेक, ईवे बिल आदि पर जुर्माना लगाया जा रहा है। जबकि अधिकारी अपने विवेक पर न्यूनतम जुर्माना लेकर भी माल को छोड़ सकते हैं।
मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी जीएसटी अधिकारियों के उत्पीड़न से काफी परेशान है। यदि व्यापारी जुर्माना नहीं भरे तो उसे धमकाया जाता है कि उसकी दुकान पर छापा डलवा देंगे। महासचिव सुनील मेसोन ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की बात कर रहे हैं, वहीं अधिकारी अपनी छवि चमकानें के लिए व्यापारियों को बेवजह परेशान कर रहे हैं। मंत्री ने व्यापारियों को सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया है। मौके पर डीडी अरोड़ा, संतोख नागपाल, राजेश बडोनी, विजय कोहली, अजय सिंघल, संजय जैन, नरेश गुप्ता, विजय गोयल आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सरकार चलाने वाला एप कब बनाया जाएगा: प्रीतम सिंह
Next: पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर निकालेंगे आक्रोश रैली

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.