Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरकार चलाने वाला एप कब बनाया जाएगा: प्रीतम सिंह
  • देहरादून

सरकार चलाने वाला एप कब बनाया जाएगा: प्रीतम सिंह

AltnewsUttarakhand 01/08/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। देहरादून पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चकराता से कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने तंज कसते हुए कहा है कि सरकार गड्डे भरने से लेकर कूड़ा उठाने तक के लिए एप लांच कर रही है। अब इंतजार इस बात का है कि सरकार चलाने वाला एप कब आएगा?
मंगलवार को विधानसभा में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रीतम सिंह ने सरकार को हर मार्चे पर नाकाम करार देते हुए कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड, भर्ती परीक्षा लीक प्रकरण में सरकार ने सीबीआई जांच की मांग ठुकरा कर आरोपियों को बचाने का काम किया है। सरकार विपक्ष पर न्यायिक प्रक्रिया के प्रति अविश्वास जताने का आरोप लगा रही है, जबकि विपक्ष को न्यायिक प्रक्रिया के बजाय जांच एजेंसी पर भरोसा नहीं है।
प्रीतम ने कहा कि 2022 में बड़े – बड़े वायदे कर सत्ता में आने वाली सरकार ने एक भी वायदा पूरा नहीं किया है, उल्टा रोजगार मांग रहे युवाओं पर लाठी चार्ज कराया। कहा कि देहरादून में पूरी सरकार रहती है, मंत्रियों को जब यहां की सड़कों के गड्डे नजर नहीं आ रहे हैं तो एप जारी करने से क्या गड्डे भर जाएंगे?
उन्होंने कहा कि सरकार एप जारी कर समस्या को लेकर पल्ला झाड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जल्द सरकार के खिलाफ विशाल प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक राजकुमार, उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, संजय किशोर, प्रभुलाल बहुगुणा, राजेंद्र शाह उपस्थित हुए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जोशीमठ के प्रभावितों को ग्राफिक एरा में निशुल्क शिक्षा का एक और मौका
Next: जीएसटी अफसरों की शिकायत लेकर मंत्री अग्रवाल से मिले व्यापारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.