Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • गुरुकुल के छात्रों की कार पलटी, एक की मौत
  • हरिद्वार

गुरुकुल के छात्रों की कार पलटी, एक की मौत

AltnewsUttarakhand 01/08/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में कार सवार गुरुकुल आयुर्वेदिक परिसर के बीएएमएस चतुर्थ वर्ष के छात्र की मौत हो गई, जबकि तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। अनियंत्रित होकर कार करीब बीस मीटर तक कई दफा पलटती चली गई। गंभीर रूप से घायल छात्रों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना सोमवार देर रात हरिलोक तिराहे से चंद कदम की दूरी पर हुई। पुलिस के अनुसार, रुड़की की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटती चली गई। दुर्घटना होने पर राहगीर ठहर गए। आनन फानन में कार में फंसे युवकों को निकाला गया। सूचना मिलने पर ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मृतक की पहचान गुरुकुल कांगड़ी आयुर्वेदिक परिसर के बीएएमएस चतुर्थ वर्ष के छात्र हिमांशु मेर 23 वर्ष निवासी लामाचौड़ हल्द्वानी नैनीताल के रूप में हुई। घायल छात्रों के नाम दिग्विजय सिंह निवासी बड़कोट उत्तरकाशी, सुधांशु कुमार निवासी ग्राम विजय नगला नूरपुर बिजनौर और कुलदीप कुमार निवासी नयाली काशीपुर जिला सहारनपुर यूपी है।
कोतवाली प्रभारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार तेज गति में आ रही थी। संभवत: चालक के नियंत्रण खो देने के बाद कार पलट गई। उन्होंने बताया कि घायल छात्रों में से दिग्विजय सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्व प्रेमी ने की थी प्रेमिका की हत्या
Next: गोपालधारा पैदल मार्ग में बना गड्ढ़ा बन रहा दुर्घटना का सबब

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.