Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गोपालधारा पैदल मार्ग में बना गड्ढ़ा बन रहा दुर्घटना का सबब
  • अल्मोड़ा

गोपालधारा पैदल मार्ग में बना गड्ढ़ा बन रहा दुर्घटना का सबब

AltnewsUttarakhand 02/08/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। नगर के गोपालधारा में पैदल रास्ते में विगत एक सप्ताह से बना गड्ढ़ा राहगीरों के लिए दुर्घटना का सबब बन रहा है। विदित हो कि गोपालधारा में लगभग सौ मीटर सड़क की हालत काफी दयनीय बनी हुई है। गौर करने वाली बात यह है कि इस रास्ते से विवेकानन्द, सरस्वती शिशु मन्दिर, एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, कूर्मान्चल सहित अन्य स्कूलों के सैकड़ों बच्चे प्रतिदिन आवागमन करते हैं। छोटे छोटे बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से भी इस गड्ढे का ढका जाना बेहद आवश्यक है। इस पैदल मार्ग के नीचे से नाला गया हुआ है, जिसका ढ़क्कन टूट कर हट जाने से ये गड्ढे में तब्दील हो गया है। समाजसेवी और स्थानीय निवासी मनोज सनवाल ने बताया कि उन्होंने इसके सुधारीकरण के लिए नगर पालिका के अधिशासी अभियंता को अनेक बार सूचित भी कर दिया गया है लेकिन इस विषय पर सभी मूक हैं। अब देखने वाली बात यह है कि कब नगरपालिका इसका संज्ञान लेती है और इसे दुरूस्त करती है। नगर पालिका के अधिशासी अभियन्ता से बात करने पर उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और शीघ्र गड्ढे को बन्द कर दिया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गुरुकुल के छात्रों की कार पलटी, एक की मौत
Next: बारिश से रानीधारा में लोगों के घरों में घुसा मलबा, सीवर लाईन कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.