Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में 50 से अधिक लोगों पर केस दर्ज
  • हरिद्वार

अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में 50 से अधिक लोगों पर केस दर्ज

AltnewsUttarakhand 02/08/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के गांव में भाजपा नेता और महिला की अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में हुए बबाल में 50 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं महिला की तहरीर पर भाजपा नेता के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए गांव में पीएसी को तैनात किया गया है।
पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव में भाजपा नेता का एक महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद गांव में माहौल खराब हो गया। गुस्साए लोगों ने भाजपा नेता के कार्यालय पर तोड़फोड़ कर हंगामा खड़ा कर दिया। वहीं, ग्रामीण भाजपा नेता के घर तक पहुंच गए तो मामले की सूचना पर पुलिस ने मोर्चा संभाला और पथरी थाने के अलावा अन्य थानों से फोर्स बुलानी पड़ी। दोनों ओर से मामला बढ़ता देख पुलिस ने लाठियां फटकार कर मामले को शांत कराया।
बीती रात ही पुलिस ने बबाल कर रहे लगभग 50 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, महिला की ओर से भाजपा नेता के खिलाफ भी तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस वीडियो वायरल करने वालों की तलाश में जुटी है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पीएसी को तैनात कर दिया है। एसएचओ पथरी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि बलबा करने वाले लोगों और भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 18 ग्राम स्मैक के साथ हत्थे चढ़ा आरोपी
Next: पथरी क्षेत्र में तेजी से फैल रहा आई फ्लू, स्वास्थ्य कैंप की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.