Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • पथरी क्षेत्र में तेजी से फैल रहा आई फ्लू, स्वास्थ्य कैंप की मांग
  • हरिद्वार

पथरी क्षेत्र में तेजी से फैल रहा आई फ्लू, स्वास्थ्य कैंप की मांग

AltnewsUttarakhand 02/08/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र में आई फ्लू तेजी से फैल रहा है। जिसके चलते बच्चे, बूढ़े व जवान परेशान हैं। आई फ्लू के चलते क्षेत्र के स्कूलों में छात्रों की संख्या घट रही है। पदार्था स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सक दिनेश मिश्रा ने बताया आई फ्लू तेजी से फैल रहा है। अस्पताल में उपचार के लिए प्रतिदिन 10-15 मरीज पहुंच रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने स्वाथ्य विभाग से कैंप लगाने की मांग की है। पथरी के घिस्सुपुरा, धनपुरा, पदार्था, शाहपुर, बादशाहपुर, रानीमाजरा, फेरुपुर, कटारपुर, चांदपुर सहित अन्य दर्जनों गांव से आई फ्लू से पीड़ित लोग निजी अस्पताल व चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं। अध्यापक आई फ्लू से पीड़ित छात्रों को घर पर रहकर की पढ़ाई करने की सलाह दे रहे हैं। ग्रामीण गालिब हसन, सलीम अहमद, राजकुमार, सजिद अली, ग्राम प्रधान मीनू सैनी, गुलनाज अंसारी, जाफिर हसन, विजयता चौहान, पंकज चौहान, संजय सरदार, पवन आदि का कहना है कि आई फ्लू ने सभी घरों को अपनी जद में ले लिया है। परिवार में कोई न कोई इससे पीड़ित है। आदेश बाल सदन इंटर कालेज के प्रधनाचार्य धर्मेंद्र चौहान ने बताया आई फ्लू के कारण लगभग सौ से अधिक छात्रों की संख्या घट गई है। जिन्हें घर पर ही पढ़ाई करने की सलाह दी गई है। स्कूल में कैंप लगाकर बच्चों का टेस्ट कराया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में 50 से अधिक लोगों पर केस दर्ज
Next: गलत टिप्पणी पर यूपी के मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.