Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • यातायात व्यवस्था को सुधारने की मांग
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

यातायात व्यवस्था को सुधारने की मांग

AltnewsUttarakhand 13/11/2020
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र में बदहाल यातायात व्यवस्था, बेलगाम वाहन चालकों पर अंकुश रखने व जाम के झाम से नगर के सड़क मार्गों को निजात दिलाने की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कई सुझाव भी दिए हैं। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शीघ्र ही सार्थक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

आप कार्यकर्ता व समाजसेवी आशीष जोशी व संजय पांडे ने एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि आज की तारीख में पूरे नगर क्षेत्र की सड़कें पैदल चलने वालों के लायक नही रह गई हैं। हर तरफ सड़क के दोनों ओर बेतरतीब वाहन खड़े किये जा रहे हैं। खास कर एलआर साह रोड, धारानौला, लिंक रोड, एनटीडी मार्केट, माल रोड का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि सड़क में बेतरतीब ढंग वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वालों के वाहनों को तत्काल सीज करने की कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में ई रिक्शा वालों की पार्किंग का स्थान, समय व रूट ठीक ढंग से तय होना चाहिए। यह लोग निर्धारित से अधिक सवारी भी बैठा रहे हैं और वह भी कोरोना महामारी के दौर में ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से एलआरसाह रोड पर सुबह 7.30 से शाम 8.30 तक बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित करने, स्कूल व आफिस टाइम में खास प्रबन्ध करने, नगर पालिका के कचड़ा उठाने वाले वाहन का समय भी निर्धारित करने, टैक्सियों के रूकने के स्थान निर्धारित करने, लिंक रोड पर टैक्सी चालकों को निर्धारित से अधिक वाहन न खड़ा करने की हिदायत देने, रोडवेज व केमू स्टेशन को अन्यत्र हटाने, माल वाहकों के नगर में प्रवेश का समय निर्धारित करने, सुबह 5 से शाम 8 बजे तक माल रोड पर बेतरतीब खड़ी होने वाली टैक्सियों के चालकों पर कार्रवाई करने, धारानौला मुख्य मार्ग पर वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की आकस्मिक मौत पर मंडल सोमेश्वर कार्यकर्ताओं द्वारा की गई शोक सभा आयोजित
Next: रिटायर्ड अधिकारी ने उठाया पर्यावरण स्वच्छता का बीड़ा, बने सबके लिए मिसाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.