Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • रिटायर्ड अधिकारी ने उठाया पर्यावरण स्वच्छता का बीड़ा, बने सबके लिए मिसाल
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

रिटायर्ड अधिकारी ने उठाया पर्यावरण स्वच्छता का बीड़ा, बने सबके लिए मिसाल

AltnewsUttarakhand 13/11/2020
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। कहते हैं कि इंसान यदि मन में कुछ करने का ठान ले तो कुछ भी असम्भव नही। इसी की मिसाल है अल्मोड़ा साई बाबा कालोनी निवासी 68 वर्षीय शम्भू दत्त बिष्ट।विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान, अल्मोड़ा से सेवानिवृत्त बिष्ट सेवानिवृत्ति के बाद लगातार पर्यावरण को स्वच्छ रखने का बीड़ा उठाए हुए हैं।प्रतिदिन तड़के उठकर इनके द्वारा शहर से लगे हुए शान्त क्षेत्रों में जहां लोग पिकनिक मनाकर गन्दगी छोड़ जाते हैं ऐसे स्थलों को साफ किया जाता है। इनके द्वारा अब तक स्याहीदेवी, बानड़देवी, रैलाकोट तथा चितई के वन क्षेत्रों में लगातार सफाई अभियान चलाकर जंगलों को साफ करने का कार्य किया गया है। वे सुबह की सैर में आने वाले युवाओं को भी अपने इस स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल करते हैं तथा अक्सर सभी से अपील करते पाये जाते हैं कि वन क्षेत्रों को साफ रखें तथा पर्यावरण की रक्षा करें। उन्होंने कहा कि प्रातःकाल प्रतिदिन उनके द्वारा इस कार्य हेतु तीन से चार घन्टे का समय दिया जाता है तथा प्रतिदिन लगभग दो सौ मीटर तक की जगह से इनके द्वारा कूड़ा साफ किया जाता है। वास्तव में उनका यह प्रयास सराहनीय है जिसकी स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यातायात व्यवस्था को सुधारने की मांग
Next: पूर्व उपाध्यक्ष एनआरएचएम बिट्टू कर्नाटक ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं और कोरोना से बचाव का दिया संदेश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.