Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अधिकारी वनभूमि हस्तांतरण संबंधी प्रकरण को अपने पास लंबित न रखें: जिलाधिकारी विनीत तोमर
  • अल्मोड़ा

अधिकारी वनभूमि हस्तांतरण संबंधी प्रकरण को अपने पास लंबित न रखें: जिलाधिकारी विनीत तोमर

AltnewsUttarakhand 15/09/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद की सड़कों, पेयजल योजनाओं एवं अन्य विकास कार्यों के लिए होने वाली वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया के संबंध में आज कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी विनीत तोमर ने सभी कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वनभूमि हस्तांतरण संबंधी प्रकरण को अपने पास लंबित न रखें बल्कि प्रकरणों को अपने स्तर से निस्तारित करते हुए अग्रिम स्तर पर प्रेषित कर दिए जाएं जिससे कि विकास कार्यों में गति लाई जा सके। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी को भी निर्देशित किया कि उनके पास जो भी प्रकरण विभागों से आते हैं, उनका त्वरित निस्तारण किया कर। इस संबंध में जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण करने वाले संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि वन भूमि हस्तांतरण में जो भी प्रक्रियाएं होनी हैं, उन्हें संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर कर लिया जाए। साथ ही जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जल निगम, जल संस्थान के अधिशासी अभियंताओं तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उक्त प्रक्रिया में दस्तावेजों के सही प्रारूप में ऑनलाइन करने समेत अन्य सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए कार्यों की स्वीकृति प्राप्त करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में जो भूमि वृक्षारोपण हेतु उपयुक्त है, उसके नामांतरण हेतु अग्रिम कार्यवाही करनी सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जहां संयुक्त निरीक्षण किया जाना है, वहां जल्द से जल्द संयुक्त निरीक्षण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि जिन कार्यों में विवाद उत्पन्न हो रहे हैं, उन विवादों को निस्तारित करते हुए कार्य किया जाए। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित कार्य हेतु जितनी भूमि उन्हें दी गई है तथा उपयोग के इतर यदि भूमि अवशेष रहती है, तो इस भूमि को हस्तांतरित करने की कार्यवाही की जाए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा प्रभाग दीपक सिंह, कार्यदाई संस्थाओं के अधिशासी अभियंता समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जागड़ा पर्व के लिए चार विकासखंडों में स्कूलों में 18 सितंबर का अवकाश
Next: पीएम मोदी का जलवा बरकरार, अप्रूवल रेटिंग में दुनिया के सभी नेताओं को फिर पछाड़ा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.