Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • घर में घुसकर लूट के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

घर में घुसकर लूट के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 18/09/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। घर में घुसकर लूट के मामले में अल्मोड़ा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बीते रविवार को अल्मोड़ा निवासी हेमचन्द्र जोशी ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि शनिवार 16 सितम्बर को रात्रि में 03 अज्ञात व्यक्ति उनके घर पर आए और उनके घर का दरवाजा खटखटाया, दरवाजा खोलने पर उन्होंने हेमचन्द्र को धक्का देकर उनका मोबाईल फोन व पर्स जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र व रुपये थे छीनकर भाग गये। तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा- 392/457 भादवि के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्तगणों के विरुद्ध एफआईआर पंजीकृत की गई। एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु के निर्देश पर उपनिरीक्षक दिनेश सिंह परिहार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी करते हुए सीसीटीवी फुटेज का गहनता से अवलोकन करने के उपरांत सूचना संकलन से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त अंशुल कुमार, अवधेश टम्टा व आलोक कुमार को रविवार को करबला विवेकानंद कॉर्नर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अंशुल कुमार (22 वर्ष) पुत्र मनोज कुमार, निवासी भ्यारखोला के कब्जे से आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र व 150 रुपये सहित लूट का पर्स व एक मोबाईल जो उसने मस्जिद के पास से नेपाली मजदूर से छीना हुआ था बरामद किया गया, अभियुक्त अवधेश टम्टा (25 वर्ष) पुत्र राजेश टम्टा, निवासी टम्टा मौहल्ला के कब्जे से हेमचन्द्र जोशी से लूटा गया मोबाईल व नकदी तथा अभियुक्त आलोक कुमार उर्फ अक्कू (21 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार, निवासी नरसिंहबाड़ी के कब्जे से एक मोबाईल व नकदी बरामद हुई। एफआईआर से सम्बन्धित बरामदगी व अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी के उपरांत पंजीकृत एफआईआर में आवश्यक कार्यवाही की गई है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार ने बताया कि तीनों अभियुक्त शातिर अपराधी है, जो पूर्व में नेपाली व बिहारी मजदूरों से मारपीट कर उनके मोबाईल छीन चुके हैं। जिनके कब्जे से दो मोबाईल भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है, अंशुल कुमार के विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में 07, अवधेश टम्टा पर 02 और आलोक कुमार पर एक मुकदमा दर्ज़ है। यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह परिहार, महिला उपनिरीक्षक पूनम रावत कांस्टेबल नन्दन राम,कांस्टेबल खुशाल राम, कांस्टेबल केशव भौत शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बिना पुलिस सत्यापन रह रहे 06 व्यक्ति गिरफ्तार, मकान मालिक का 10 हजार का चालान
Next: सेवा सप्ताह के तहत युवा मोर्चा के नेतृत्व में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.