Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कर्नाटक खोला की रामलीला होगी भव्य, घंटों अभ्यास कर रहे हैं कलाकार
  • अल्मोड़ा

कर्नाटक खोला की रामलीला होगी भव्य, घंटों अभ्यास कर रहे हैं कलाकार

AltnewsUttarakhand 19/09/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा कर्नाटक खोला की विख्यात रामलीला को भव्य बनाने के लिए कलाकार लगातार सात घन्टे का अभ्यास कर रहे हैं। श्री रामलीला कमेटी कर्नाटक खोला के सभागार में अभ्यास /प्रशिक्षण प्रत्येक दिन सायं चार बजे से रात्रि ग्यारह बजे तक आयोजित किया जा रहा है। श्री रामलीला कमेटी कर्नाटक खोला के संस्थापक/संयोजक वरिष्ठ रंगकर्मी बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि कर्नाटक खोला रामलीला कमेटी में इस बार रामलीला के साथ साथ तीन दिवसीय महिलाओं की रामलीला पृथक से आयोजित की जाएगी। रामलीला भवन के सभागार में नियमित रामलीला एवं मंच सभागार में महिलाओं की रामलीला की अलग अलग तालीम कलाकारों द्वारा आयोजित की जा रही है। हारमोनियम और तबले की थाप पर कलाकार अपने अपने किरदार को जीवन्त बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रामलीला के अधिकतर किरदार तय कर दिये गये हैं तथा दर्जनों की संख्या में नये युवा जो इस बार श्री रामलीला कमेटी कर्नाटक खोला से जुड़ रहे हैं उनकी योग्यता के आधार पर शीघ्र ही उनके किरदार भी तय कर दिये जाएंगे। विदित हो कि बिट्टू कर्नाटक कर्नाटक खोला की रामलीला में विगत 23 वर्षों से दशानन रावण का जीवन्त अभिनय करते आ रहे हैं। कर्नाटक ने बताया कि रामलीला के लिए पात्रों के वस्त्र बनाने का सिलसिला भी प्रारम्भ हो गया है जो दिल्ली में तैयार किये जा रहे हैं। रामलीला को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए साउण्ड की व्यवस्था भी दिल्ली के एक प्रसिद्ध साउण्ड स्टोर से की जा रही है। दर्शक दीर्घा को भी व्यवस्थित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग आराम के साथ बैठकर रामलीला का आनन्द ले सके। मंच के दो सौ मीटर के दायरे में पथ प्रकाश की भी व्यवस्था की गयी है। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से रामलीला मंच के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। श्री रामलीला कमेटी कर्नाटक खोला के प्रबंधक देवेन्द्र प्रसाद कर्नाटक ने बताया कि उत्तराखंड के बाहर से भी लोग रामलीला देखने आने के लिए लगातार सम्पर्क कर रहे है जिसकी व्यवस्था भी उनके द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि कर्नाटक खोला की रामलीला को फेसबुक लाईव के माध्यम से भी पूरे देश सहित विदेशों में भी लोग देखते हैं जिसके लिए एक टीम तैयार की जा रही है जो फेसबुक लाईव के माध्यम से रामलीला का लाईव प्रसारण करेगी। उन्होंने आगे कहा कि यदि कोई कलाकार रामलीला में अभिनय करना चाहता है तो वह 25 सितम्बर तक श्री रामलीला कमेटी कर्नाटक खोला में सायं 6 बजे आकर उनसे सम्पर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि श्री रामलीला कमेटी कर्नाटक खोला का उद्देश्य संस्कृति के प्रचार प्रसार के साथ उन कलाकारों को भी मंच प्रदान करना है जो इसमें रूचि रखते हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 1.44 लाख की स्मैक के साथ 02 युवक गिरफ्तार
Next: मानहानि मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री को बरी करने से इनकार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.