Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जीआईसी हवालबाग में एटीएल मेंटरिंग सेशन आयोजित
  • अल्मोड़ा

जीआईसी हवालबाग में एटीएल मेंटरिंग सेशन आयोजित

AltnewsUttarakhand 21/09/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में एटीएल मेंटरिंग सेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज बिष्ट ने विद्यार्थियों को बताया कि किस तरह अच्छी आदतों का विकास कर व अनुशासित जीवन व्यतीत कर वे अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से स्मार्टफोन का उपयोग केवल अध्ययन हेतु करने की बात कही, इसके साथ ही उन्होंने अटल टिंकरिंग लैब में हो रहे नवाचारों की प्रशंसा की और विद्यार्थियों को अपने प्रोजेक्ट्स को और अच्छा बनाने के टिप्स दिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने बताया कि मनोज बिष्ट के द्वारा अमेरिका से हर रविवार को गाइडेंस एंड काउंसलिंग सेशन का भी आयोजन किया जाता है जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग तथा जीवन उपयोगी बातें बताई जाती हैं। विद्यालय की शिक्षिका सुनीता बोरा ने विद्यालय की विस्तृत आख्या रखी। एटीएल मेंटरिंग सेशन के अंतर्गत आयोजित मॉडल कंपटीशन में प्रथम स्थान पर हिमांशु भट्ट व द्वितीय स्थान पर विनोद व तृतीय स्थान पर पल्लवी जोशी रही। इन्हें मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में रवींद्र सिंह मुसयूनि, गंगा मेहरा, लक्ष्मण राम, चन्द्रा कनवाल, टी.डी भट्ट, डॉ. निर्मल कुमार पंत, डॉ. प्रदीप सलाल, धन सिंह धौनी, प्रमोद पांडे, कमलेश जोशी, भगवत बगडवाल, नवीन वर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता संजय पांडे ने किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर 12 दुकानदारों पर जुर्माना
Next: राजस्थान की जनता ने परिवर्तन का संकल्प बना लिया: धामी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.