Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ताऊ के बेटे ने किया किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर लगा पता
  • देहरादून

ताऊ के बेटे ने किया किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर लगा पता

AltnewsUttarakhand 21/09/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। 14 वर्षीय किशोरी के साथ उसके ताऊ का बेटा डराकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता चार महीने की गर्भवती हो गई। उसकी तबीयत खराब हुई तो प्रकरण का पता लगा। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि शिमला बाईपास रोड निवासी महिला ने तहरीर दी। बताया कि उनकी बेटी आठवीं कक्षा में पढ़ती है। हाल में उसकी तबीयत खराब हुई। उल्टियां होने के साथ ही चक्कर आने लगे। डाक्टर को दिखाया तो ठीक नहीं हुई। मां ने अकेले में बैठाकर पूछताछ की। तब उसने बताया कि जून से उसे मासिक धर्म नहीं हुआ है। कहा कि ताऊ का बेटा एक दिन उसे अपने घर के कमरे में ले गया। वहां कमरा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। ऐसे में पीड़िता ने किसी को इस बारे में नहीं बताया। इंस्पेक्टर नेगी ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। घटना के बाद आरोपी फरार है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। वह राज मिस्त्री का काम करता है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा पकड़ा, दो गिरफ्तार
Next: संस्कृत भाषा पर आधारित प्रतियोगिताएं 26 सितंबर से

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.