Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा पकड़ा, दो गिरफ्तार
  • देहरादून

स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा पकड़ा, दो गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 21/09/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने खुलासा किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट ने चकराता रोड स्थित सेंटर में कार्रवाई करते हुए वहां केबिन में एक युवक और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। मौके से आरोपी युवक और स्पा सेंटर की मैनेजर को गिरफ्तार किया गया। वहीं स्पा सेंटर मालिक फरार है। आरोपियों के खिलाफ गढ़ी कैंट कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। एचटीयू टीम ने बुधवार रात चकराता रोड क्राउन टॉवर स्थित डिलाइट स्पा सेंटर में छापा मारा। टीम प्रभारी मनमोहन नेगी ने बताया कि वहां मसाज की आड़ में देह व्यापार का धंधा पकड़ा गया। स्पा सेंटर की तलाशी में वहां से कई आपत्तिजनक चीजें भी मिलीं। पुलिस ने मौके पर पूछताछ की तो पता लगा कि वहां तीन युवतियों को देह व्यापार के धंधे के लिए रखा गया था। सेंटर में आने वाले ग्राहक से मसाज के लिए 800 से एक हजार रुपये चार्ज लेते। केबिन में तीनों युवती को भेजकर अतिरिक्त सर्विस के नाम किसी एक को ग्राहक से देह व्यापार के लिए पसंद कराया जाता। जिसके लिए दो से लेकर चार हजार रुपये तक वसूलते। सेंटर में इस कामकाज को मैनेजर इरम उर्फ आंचल निवासी गांधी रोड निकट इनामुल्ला बिल्डिंग संभाल रही थी। इरम के साथ ही पुलिस ने एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिले आमीर (24) निवासी इनामुल्ला बिल्डिंग को गिरफ्तार कर लिया। स्पा सेंटर मालिक मनोज कुमार निवासी सोरणा, जिला सहारनपुर फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मौके से पुलिस ने 41,500 रुपये नगदी, सात पैकेट कंडोम, विजिटर रजिस्टर कब्जे में लिया है। एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि सभ्य समाज के बीच इस प्रकार की अमर्यादित गतिविधियो को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे सेंटर बंद कराने के साथ ही आरोपी जेल भेजे जाएंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: टिकट के बदले नकद घोटाला :  हिंदुत्व कार्यकर्ता, साधु से दो करोड़ की कीमती वस्तुएं, 76 लाख नकद बरामद
Next: ताऊ के बेटे ने किया किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर लगा पता

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.