Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कुमाऊँ इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट चर्चा में: फ्रेशर पार्टी के दौरान छात्रों के गुटों में मारपीट
  • अल्मोड़ा

कुमाऊँ इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट चर्चा में: फ्रेशर पार्टी के दौरान छात्रों के गुटों में मारपीट

AltnewsUttarakhand 22/09/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

https://rnsindianews.com/wp-content/uploads/2023/09/VID-20230922-WA0002.mp4

 

अल्मोड़ा/द्वाराहाट। विधायक प्रकरण के बाद एक बार फिर कुमाऊँ इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट चर्चा में है। आपको बता दे बीटीकेआईटी की फ्रेशर पार्टी के दौरान दो छात्र गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। पूरे प्रकरण में दो छात्रों के सिर में चोट आई है, कुछ अन्य छात्र भी चोटिल हुए हैं। बीती गुरुवार रात छात्रों के गुट आमने-सामने आ गए। छात्रों के एक गुट ने दूसरे पर पथराव कर दिया। कॉलेज प्रशासन पथराव करने वाले छात्रों को चिह्नित करने में जुट गया है। खबर के मुताबिक द्वाराहाट स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया था। फ्रेशर पार्टी में हुए कार्यक्रम में छात्रों ने जमकर धमाल मचाया। सब कुछ सही चल रहा था। इसी बीच देर शाम बी-टेक द्वितीय वर्ष व तृतीय वर्ष के छात्रों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। तू-तू, मैं-मैं के बाद नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। देखते ही देखते दोनों गुट एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे। इससे कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, कई छात्र अपने-अपने कमरों में दुबक गए। शोर के बीच मौके पर कॉलेज प्रशासन भी पहुंच गया। तब तक छात्र आपस में उलझते रहे। बमुश्किल छात्रों को अलग किया गया। छात्रों को अपने-अपने कक्ष में जाने के लिए कहा गया। तब जाकर मामला शांत हो पाया।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी द्वाराहाट)

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राशिफल 22 सितम्बर
Next: जनता के हितों की अनदेखी पर चुप्पी साधना स्वीकार्य नहीं, जनहित में जारी रहेगा संघर्ष-मदन बिष्ट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.