Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय शूटर शपथ भारद्वाज ने जीते दो पदक
  • देहरादून

उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय शूटर शपथ भारद्वाज ने जीते दो पदक

AltnewsUttarakhand 30/09/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय शॉटगन शूटर शपथ भारद्वाज ने एक सप्ताह में दो अलग-अलग प्रतियोगिताओं में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। शपथ ने 22 से 24 सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश के गोंडा में नंदिनी शूटिंग रेंज में आयोजित मानसून शूटिंग चैंपियनशिप के ट्रैप इवेंट में भाग लिया। शपथ ने फाइनल में 43 का स्कोर किया और यूपी के एथलीट अनिरुद्ध सिंह को हराया। इसके बाद उन्होंने 26 से 28 सितंबर तक दिल्ली के डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में मानव रचना शॉटगन शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। इसमें शपथ ने कांस्य पदक अपने नाम किया। बता दें शपथ ने इसी साल 14 से 25 जुलाई के बीच दक्षिण कोरिया के चांगवोन में आयोजित जूनियर विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने चैंपियनशिप में सातवीं रैंक हासिल की थी। शपथ ने विभिन्न विश्व चैंपियनशिप, विश्व कप, अंतरराष्ट्रीय ग्रांड प्रिक्स और इटली में आयोजित ग्रीन कप जैसी वैश्विक ओपन प्रतियोगिताओं में नौ अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं। उत्तराखंड राज्य राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष और उत्तराखंड के पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा, महासचिव सुभाष राणा ने उन्हें बधाई दी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: संस्कृत छात्र प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
Next: पर्यावरण प्रहरियों को किया सम्मानित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.