Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

 

देहरादून। दून अस्पताल में एमआरआई जांच रिपोर्टों में लगातार सामने आ रही त्रुटियों को अस्पताल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। एमएस डॉ. आरएस बिष्ट के निर्देश पर रेडियोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. बीएन त्रिपाठी ने संबंधित एमआरआई एजेंसी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार कई चिकित्सक पहले भी रिपोर्टों में गलतियों को लेकर एजेंसी प्रबंधन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। पूर्व में एजेंसी के अधिकारियों को भी स्थिति स्पष्ट करने के लिए बुलाया गया था, लेकिन कोई प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुआ।

एमआरआई रिपोर्ट में गड़बड़ी का एक मामला कामिनी नाम की मरीज से जुड़ा है। उसकी रिपोर्ट दो बार तैयार किए जाने के बावजूद सही नहीं हो सकी। लगातार खामियां सामने आने पर अस्पताल में हंगामे की स्थिति बनी थी, जिसके बाद चिकित्सकों ने भी रिपोर्टों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए।

एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने बताया कि एजेंसी प्रबंधन को दोबारा बुलाकर पूरे मामले में जवाब मांगा गया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्टों में किसी भी तरह की लापरवाही को अस्पताल प्रशासन गंभीरता से ले रहा है।

इधर, दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के दो कर्मचारियों पर लगे कमीशन के आरोपों और खरीद-फरोख्त से जुड़े सवालों की भी अलग से जांच होगी। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने का निर्णय लिया है। कमेटी आरोपों और खरीद प्रक्रिया से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर अपनी रिपोर्ट निदेशालय को सौंपेगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Next: सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

देहरादून की कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, मुख्य सचिव से मांगी पुलिस की जवाबदेही

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.