Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जीआईसी हवालबाग को पांचवी बार मिला एटीएल स्कूल ऑफ द मंथ पुरस्कार
  • अल्मोड़ा

जीआईसी हवालबाग को पांचवी बार मिला एटीएल स्कूल ऑफ द मंथ पुरस्कार

AltnewsUttarakhand 06/10/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग की अटल टिंकरिंग लैब को भारत सरकार के नीति आयोग के अटल इन्नोवेशन मिशन के अंतर्गत एटीएल स्कूल ऑफ द मंथ हेतु अगस्त माह के लिए चयनित किया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य व एटीएल इंचार्ज डॉ. कपिल नयाल ने बताया कि इस एटीएल को जुलाई माह व पूर्व में भी 3 बार एटीएल स्कूल ऑफ द मंथ चुना जा चुका है। इस हेतु अटल टिंकरिंग लैब में होने वाली गतिविधियों, कार्यशालाओं, व्याख्यानों, मेंटरिंग सेशंस तथा विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रोजेक्ट्स व एटीएल डैशबोर्ड में प्रदर्शन के आधार पर अटल इन्नोवेशन मिशन द्वारा देश भर में स्थापित प्रयोगशालाओं में से सर्वोत्तम लैब का चयन किया जाता है। विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब को पूर्व में स्टार एटीएल ऑफ इंडिया भी चुना जा चुका है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की एटीएल को जनपद अल्मोड़ा के 30 विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ ही नैनीताल जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय सहित 4 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने एटीएल का भ्रमण कर रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, त्रिविमीय प्रिंटिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स संबंधी अवधारणाओं को हैंडसऑन के माध्यम से समझा है। लैब के एटीएल स्कूल ऑफ द मंथ चुने जाने पर राजेश बिष्ट, डॉ. दीप चंद्र जोशी, संजय पांडे, टी. डी भट्ट, निर्मल कुमार पंत, प्रदीप सलाल, दिनेश चंद्र पपनै, धन सिंह धौनी, प्रमोद कुमार पांडे, कमलेश जोशी, भगवत सिंह बगडवाल, सुनीता बोरा, भावना वर्मा, सुमन पाठक, हिमांती टम्टा, मोनिका जोशी, योगिता तिवारी, कविता जोशी, विक्रम, हरीश तिवारी, मथुरा देवी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सरकार का ध्यान खींचने को सड़कों पर उतरेंगे प्रदेश भर के शिक्षक
Next: विवेकानन्द संस्थान अल्मोड़ा में हिन्दी पखवाड़े का हुआ समापन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.