Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • 40 घंटे में नाबालिग बच्चों को पुलिस ने बरामद किया
  • टिहरी

40 घंटे में नाबालिग बच्चों को पुलिस ने बरामद किया

AltnewsUttarakhand 07/10/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी(आरएनएस)। कैंपटी पुलिस ने 40 घंटे के भीतर गुमशुदा चल रहे नाबालिग बच्चों को तत्परता से बरामद कर परिजनों के हवाले किया है। पुलिस की इस तत्परता पर परिजनों ने एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर सहित पूरी टीम का आभार जताया है। पुलिस की मीडीया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती 3 अक्तूबर को धोबी घाट बंग्लों की कांडी निवासी दिलीप सिंह ने थाना कैंपटी में आकर सूचना दी, बीती 2 अक्टूबर को उनकी लड़की कुमारी मोनिका उम्र 15 वर्ष व उसका दोस्त विपिन पुत्र दिनेश उम्र 16 वर्ष निवासी ग्राम तलोगी घर से जन्मदिन की पार्टी में मसूरी गये थे। जो कि बीती तीन अक्तूबर से वापस नहीं आये हैं। जिसके आधार पर कैंपटी थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिगों की बरामदगी के लिए 2 टीमों का गठन एसएसपी भुल्लर के निर्देश पर किया। जिसके बाद गहन-जांच पड़ताल व पुछताछ करते हुए विभिन्न स्टेशनों के 510 सीसीटीवी कैमरों को फुटेज खंगाले। इसके अलावा फेसबुक, व्हाटसअप, इंस्टाग्राम व सोशल मीडीया पर गहन नजर बनाई। जिसके बाद 40 घंटे के भीतर दोनों नाबालिगों को खन्ना स्टेट मंसूरी रोड़ व घंटाघर देहरादून से बरामद कर सकुशल परिजनों को सौंपा है। बच्चों को कुशल पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है। बच्चों को बरामद करने में थानाध्यक्ष कैंपटी अमित शर्मा, प्रभारी एसओजी ओमकांत भूषण, एसआई नीलम, अजय भाष्कर, रवि चौहान, रविंद्र सिंह, मैराज व शीतल की भूमिका अहम रही।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मनीष रमोला ने की यूपीएससी की असिस्टेंट कमांडेड परीक्षा पास
Next: महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया मां चंद्रवदनी का आशीर्वाद

AltnewsUttarakhand 05/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

ट्रक दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

तीर्थपुरोहित ने की बदरीनाथ धाम में आवास आवंटित किए जाने की मांग

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.