Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • मनीष रमोला ने की यूपीएससी की असिस्टेंट कमांडेड परीक्षा पास
  • पौड़ी

मनीष रमोला ने की यूपीएससी की असिस्टेंट कमांडेड परीक्षा पास

AltnewsUttarakhand 07/10/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। श्रीनगर कोतवाली के अंतर्गत बाजार चौकी इंचार्ज एसआई रणवीर चंद्र रमोला के पुत्र मनीष चंद्र रमोला ने यूपीएससी द्वारा आयोजित केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल की असिस्टेंट कमांडेड की परीक्षा पास की है। जिससे श्रीनगर सहित मनीष के घर परिवार में खुशी का माहौल है। मनीष मूल रूप से टिहरी जिले के चंबा कखवाड़ी गांव के निवासी हैं। उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल कर गांव का नाम भी रोशन किया है। श्रीनगर बाजार चौकी प्रभारी रणवीर चंद्र रमोला ने बताया कि मनीष ने वर्ष 2022 में यूपीएससी की परीक्षा दी थी। गत छह अक्तूबर को यूपीएससी द्वारा फाइनल रिजल्ट घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि मनीष ने अपनी स्कूली शिक्षा देहरादून डीएवी पब्लिक स्कूल तथा डीएवी कॉलेज दून से ग्रेजुएशन किया। जिसके बाद उसने सिविल सर्विसेज की तैयारी की। कहा मनीष का असिस्टेंट कमांडेंट के लिए अंतिम रूप से चयन होने पर घर परिवार में खुशी है। मनीष की मां बबली देवी ने बताया कि उनका बेटा पहले से ही पढ़ाई के प्रति सजग रहता है, उसकी सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। कहा मनीष ने डीएलएड की परीक्षा भी पास की है। श्रीनगर कोतवाली निरीक्षक विनोद गुंसाई सहित पुलिस के अन्य अधिकारियों व जवानों ने भी एसआई रमोला को उनके बेटे के यूपीएससी परीक्षा पास करने पर बधाई दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुलिस चौकियों में महिला पुलिस नियुक्त करने की मांग
Next: 40 घंटे में नाबालिग बच्चों को पुलिस ने बरामद किया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.