Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जागेश्वर धाम भ्रमण की तैयारियों का मुख्य सचिव ने लिया जायजा
  • अल्मोड़ा

प्रधानमंत्री मोदी के जागेश्वर धाम भ्रमण की तैयारियों का मुख्य सचिव ने लिया जायजा

AltnewsUttarakhand 11/10/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन एसएस संधू ने बुधवार को जागेश्वर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 अक्तूबर को जागेश्वर धाम भ्रमण के दृष्टिगत चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने शौकियाथल में बने हेलीपैड का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना भी की तथा राज्य वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने जिलाधिकारी विनीत तोमर से प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियों को पूर्ण किया जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम की देश विदेश में बहुत मान्यता है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं के मानसखंड में भी जागेश्वर धाम का विशेष स्थान है, इसलिए इस धाम का मास्टर प्लान भी बनाया जा रहा है जिससे जागेश्वर धाम का जल्द ही जीर्णोधार होगा। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री बहुत लोकप्रिय नेता हैं, इसलिए जब प्रधानमंत्री जागेश्वर आयेंगे तो यहां के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों की आर्थिकी में वृद्धि होगी। इस दौरान पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु को निर्देश दिए कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वास्थ सचिव के निरीक्षण के दौरान मिली शिकायतों के आधार पर सीएमएस ने चिकित्सक को हटाने की कार्यवाही की प्रारम्भ
Next: मृतक आश्रितों के समर्थन में आए निगम कर्मचारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.