Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मृतक आश्रितों के समर्थन में आए निगम कर्मचारी
  • देहरादून

मृतक आश्रितों के समर्थन में आए निगम कर्मचारी

AltnewsUttarakhand 11/10/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  रोडवेज में नियुक्ति की मांग को लेकर धरने दे रहे मृतक आश्रितों के आंदोलन को राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने भी समर्थन दिया है। महासंघ ने चेताया कि यदि 15 दिन के भीतर मृतक आश्रितों को रोडवेज में अनुकंपा के आधार नियुक्ति नहीं मिलती है तो निगम कर्मचारियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। एकता विहार में धरने पर बैठे मृतक आश्रितों ने दूसरे दिन सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। राज्य निगम कर्मचारी-अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुसाईं महासंघ के अन्य पदाधिकारियों के साथ धरना पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मृतक आश्रितों के अन्याय हो रहा है। सभी विभागों में अनुकंपा के आधार पर मृतक आश्रितों को नौकरी मिल रही है, सिर्फ रोडवेज में ही नौकरी पर रोक लगाई गई, जो उचित नहीं हैं। 200 मृतक आश्रित 2016 से नौकरी के लिए भटक रहे हैं, लेकिन उनको आश्वासन के सिवाय और कुछ नहीं मिल रहा। महासचिव बीएस रावत ने कहा कि यदि समय रहते 15 दिन के भीतर अन्य निगम की भांति अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति प्रदान नहीं की जाती है तो सभी निगमों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। धरने पर वैशाली, शिवानी, पवन, तुषार, अनंत, सचिन, राहुल, अरुण, सुनील, देव, हरिओम, वंश, शुभम कापड़ी, विपिन, गौरव, अजीत, संदीप, मोहित शर्मा, अंकित उनियाल, शुभम सिंह, नामांशु, विकास, रजत, शशांक आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री मोदी के जागेश्वर धाम भ्रमण की तैयारियों का मुख्य सचिव ने लिया जायजा
Next: आधी रात में भूकंप के झटकों से सहमे लोग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.