Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • आधी रात में भूकंप के झटकों से सहमे लोग
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

आधी रात में भूकंप के झटकों से सहमे लोग

AltnewsUttarakhand 12/10/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। बुधवार-बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि में भूकंप से लोग सहम गए। मध्य रात्रि में भूकंप के झटकों से लोगों की नींद उड़ गई। भूकंप के झटके पूरे उत्तराखंड में महसूस किए गए। भूकंप के लिहाज से पर्वतीय राज्य संवेदनशील है। उत्तराखंड में अक्सर भूकंप की घटनाएं देखने को मिल जाती हैं। उत्तराखंड में बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्रि में भूकंप से धरती डोल गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य रात्रि में 12:07 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। आपको बता दें उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका जोन चार और पांच में है जिससे की यह क्षेत्र भूकंप के प्रति संवेदनशील कहा जा सकता है। साथ ही नेपाल से नजदीक होने के कारण भूकंप के झटके राज्य के पर्वतीय इलाकों में अधिक महसूस होते हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार रात्रि में आए भूकंप की तीव्रता 4.7 थी और केंद्र नेपाल में था तथा केंद्र सतह से 63 किमी नीचे बताया जा रहा है। विदित हो कि इसी माह की 03 तारीख को भूकंप के झटके महसूस हुए थे जिसका केंद्र नेपाल में ही था और अधिकतम तीव्रता 6.2 आंकी गई थी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मृतक आश्रितों के समर्थन में आए निगम कर्मचारी
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए आदि कैलाश के विराट दर्शन, दिया भक्ति और शक्ति का संदेश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
WhatsApp Image 2026-10-29 at 16.36.05_11zon
  • पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.