Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. गुप्ता शुक्रवार से नहीं करेंगे ओपीडी: पीएमएस
  • अल्मोड़ा

जिला अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. गुप्ता शुक्रवार से नहीं करेंगे ओपीडी: पीएमएस

AltnewsUttarakhand 12/10/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में तैनात ईएनटी विशेषज्ञ डा. अंकुर गुप्ता शुक्रवार से ओपीडी में मरीजों का उपचार नहीं करेंगे। अस्पताल प्रशासन ने उनकी ओर से की जा रही ओटी में भी रोक लगा दी है। बीते दिनों चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव आर राजेश कुमार ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। जिसके बाद अस्पताल में तैनात ईएनटी रोग विशेषज्ञ डा. अंकुर गुप्ता के खिलाफ लोगों ने शिकायत की थी। जिस पर सचिव ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल प्रशासन से डॉक्टर को हटाने के निर्देश दिए थे। निर्देश मिलने के बाद जिला अस्पताल के पीएमएस डा. एचसी गड़कोटी ने गुरुवार को ईएनटी विशेषज्ञ को ओपीडी बंद करने के निर्देश दिए। वहीं डॉक्टर को तैनात करने वाली कंपनी को भी डॉक्टर को हटाने के निर्देश जारी किए है। पीएमएस ने बताया कि शुक्रवार से डा. गुप्ता ओपीडी में मरीजों का उपचार नहीं करेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री मोदी ने जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना, कहा- तीर्थभूमि में आकर हुआ धन्य
Next: एसएसजे परिसर में छात्रों के गुटों में मारपीट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.