Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बाइक खाई में गिरने से दो लोग घायल
  • देहरादून

बाइक खाई में गिरने से दो लोग घायल

AltnewsUttarakhand 13/10/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।   हरिपुर कोटी रोड पर शुक्रवार सुबह एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे बाइक में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों घायालों को सड़क तक पहुंचाया। जहां से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। शुक्रवार सुबह करीब 9.40 बजे कालसी पुलिस को सूचना मिली कि हरिपुर कोटी रोड पर लालढांग पुल के पास बने रपटे पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी किनारे खाई में गिर गयी, जिसमें बाइक सवार दो लोग घायल हो गये। सूचना पर कालसी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित गति से रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों घायलों दीवान सिंह पुत्र इसरू और भभूतिया पुत्र मंगरू दोनों निवासी कसेऊ तहसील कालसी को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। थानाध्यक्ष कालसी रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दोनों घायलों को उपचार के लिए एक सौ आठ सेवा से अस्पताल भेज दिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: झूले ना हटाने पर नैनीताल पालिकाध्यक्ष व ईओ को हाईकोर्ट से फटकार
Next: भाजपा की नाकामियां जनता तक पहुंचाएं कांग्रेसी: खंडूरी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.