Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • झूले ना हटाने पर नैनीताल पालिकाध्यक्ष व ईओ को हाईकोर्ट से फटकार
  • नैनीताल

झूले ना हटाने पर नैनीताल पालिकाध्यक्ष व ईओ को हाईकोर्ट से फटकार

AltnewsUttarakhand 13/10/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

नैनीताल(आरएनएस)।  हाईकोर्ट ने नैनीताल फ्लैट मैदान में नियम विरुद्ध लगे झूलों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। मामले में मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने नैनीताल पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं करने पर अवमानना का नोटिस जारी किया है। उन्हें मंगलवार 17 अक्तूबर को फिर से कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को नैनीताल पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी व अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल कोर्ट में हाजिर हुए थे। फ्लैट मैदान में लगे झूलों को लेकर कोर्ट ने दोनों पर कड़ी टिप्पणी भी की। मामले के अनुसार फ्लैट मैदान में झूलों का टेंडर नगरपालिका नैनीताल ने एक अक्तूबर से पांच नवंबर तक के लिए देहरादून के रमेश सजवाण को करीब 6 लाख रुपये में दिया था। इसके लिए किशन पाल भारद्वाज ने भी आवेदन किया था। जिसके आवेदन को पालिका द्वारा निरस्त कर दिया। पालिका ने यह प्रक्रिया बिना निविदा आमंत्रित किए ही कर दी थी। जिसे किशन भारद्वाज ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इस मामले में 10 अक्तूबर को मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए नगर पालिका नैनीताल को उसी दिन झूले हटाने के निर्देश दिए थे। 12 अक्तूबर को कोर्ट के आदेश का पालन करने की रिपोर्ट पेश करने को कहा था, लेकिन मैदान से झूलों को आज तक भी पूरी तरह नहीं हटाया गया। जिस पर कोर्ट ने गुरुवार को पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी व अधिशासी अधिकारी को कोर्ट में तलब किया था।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बिना टोल दिए बैरियर तोड़ पर्यटक फरार
Next: बाइक खाई में गिरने से दो लोग घायल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस

AltnewsUttarakhand 09/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

इंटरव्यू के दो सप्ताह बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र का इंतजार

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.