Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मां दुर्गा के प्रथम स्वरुप शैलपुत्री की पूजा आराधना के साथ नवरात्रि का होगा शुभारम्भ
  • अल्मोड़ा

मां दुर्गा के प्रथम स्वरुप शैलपुत्री की पूजा आराधना के साथ नवरात्रि का होगा शुभारम्भ

AltnewsUttarakhand 14/10/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। रविवार से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही हैं। नव दुर्गाओं के नगर अल्मोड़ा में भी शारदीय नवरात्रि की सब तरफ जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। इसको लेकर अल्मोड़ा नगर में लेकर मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। नगर के सभी मोहल्लों में देवी की प्रतिमा स्थापित की गई हैं। इस अवसर पर प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ ही मां दुर्गा के प्रथम स्वरुप शैलपुत्री की पूजा आराधना की जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि मां के इस भव्य स्वरूप की उत्पत्ति शैल यानी पत्थर से हुई है, इसलिए मां को शैलपुत्री नाम से जाना जाता है। वहीं, नगर में नवरात्रि के साथ साथ रामलीला की भी तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। रामलीलाओं को लेकर बच्चों में खासा उत्साह है। नगर के नंदा देवी, कर्नाटक खोला सहित विभिन्न इलाकों में रविवार से रामलीलाओं का मंचन शुरू हो जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग दिन भर खेत के कामों के बाद रात्रि में रामलीलाओं का आनंद लेंगे। देवी की प्रतिमाओं की स्थापना के साथ लगे पंडालों में भक्त भजनों के साथ देवी आराधना करेंगे। प्रथम नवरात्रि पर नगर एवं आसपास के मंदिरों में भी दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मोदी को भा गई आदि कैलास व जागेश्वर की यात्रा
Next: फास्ट फूड की दुकान में अवैध रुप से शराब पिलाने और बेचने पर दुकानदार गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.