Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मोदी को भा गई आदि कैलास व जागेश्वर की यात्रा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

मोदी को भा गई आदि कैलास व जागेश्वर की यात्रा

AltnewsUttarakhand 14/10/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आदि कैलास और जागेश्वर धाम की यात्रा भा गई है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी साझा की है। मोदी ने यह बात अपने आधिकारिक एक्स हेंडल पर साझा की है। उन्होंने लिखा है कि यदि कोई मुझसे पूछे, यदि आपको उत्तराखंड में एक जगह अवश्य देखनी चाहिए तो वह कौन सी जगह होगी, तो मैं कहूंगा कि आपको उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर अवश्य देखने चाहिए। वहां प्राकृतिक सुंदरता और दिव्यता आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। उन्होंने अपनी दूसरी पोस्ट में उल्लेख किया है कि बेशक, उत्तराखंड में घूमने लायक कई प्रसिद्ध जगह हैं और मैंने भी अक्सर उत्तराखंड का दौरा किया है। इसमें केदारनाथ और बदरीनाथ के पवित्र स्थान शामिल हैं, जो सबसे यादगार अनुभव हैं। लेकिन, कई वर्षों के बाद पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर में लौटना विशेष रहा।

If someone were to ask me- if there is one place you must visit in Uttarakhand which place would it be, I would say you must visit Parvati Kund and Jageshwar Temples in the Kumaon region of the state. The natural beauty and divinity will leave you spellbound.

Of course,… pic.twitter.com/9FoOsiPtDQ

— Narendra Modi (@narendramodi) October 14, 2023

धामी ने जताया पीएम मोदी का आभार:  इधर, प्रधानमंत्री मोदी की पोस्ट के जवाब में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने लिखा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में देवभूमि उत्तराखंड धार्मिक, आध्यात्मिक एवं साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप रोड, रेल और रोपवे निर्माण के माध्यम से श्रद्धालुओं के आवागमन को सुविधाजनक बनाया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि मोदी आदि कैलास, पार्वती कुंड और जागेश्वर धाम के ऐतिहासिक भ्रमण से न केवल इन पवित्र स्थलों को नई पहचान मिली है, बल्कि स्थानीय लोगों की समृद्धि का मार्ग भी साफ हुआ है। मानसखंड मंदिर माला मिशन को वैश्विक पहचान दिलाने एवं देवभूमि उत्तराखंड के प्रति आपके असीम स्नेह के लिए उन्होंने राज्यवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इजरायल-हमास युद्ध: ऑपरेशन अजय में फंसे भारतीय लौटे भारत, उत्तराखंड के भी हैं नागरिक
Next: मां दुर्गा के प्रथम स्वरुप शैलपुत्री की पूजा आराधना के साथ नवरात्रि का होगा शुभारम्भ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.