Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन कि जल्द समाप्त होगा जिला विकास प्राधिकरण- रघुनाथ सिंह चौहान
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन कि जल्द समाप्त होगा जिला विकास प्राधिकरण- रघुनाथ सिंह चौहान

AltnewsUttarakhand 24/11/2020 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। 24-11-20

पीठासीन अधिकारियों का 80वां अखिल भारतीय सम्मेलन इस वर्ष 25 – 26 नवम्बर को गुजरात के केवडिया में आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान गुजरात को रवाना हो चुके है।
विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने बताया कि पीठासीन अधिकारियों का अखिल भारतीय सम्मेलन हर वर्ष अलग अलग राज्यो में आयोजित किया जाता है ,पिछले वर्ष यह सम्मेलन देहरादून में आयोजित किया गया इस वर्ष यह सम्मेलन गुजरात के केवडिया में आयोजित होने जा रहा है। विधानसभा उपाध्यक्ष ने बताया कि दो दिवसीय इस सम्मेलन में इस वर्ष लोकतंत्र को मजबूत बनाये रखने के लिए उसके तीन स्तम्भ विधायिका,कार्यपालिका व न्यायपालिका के बीच आदर्श समन्वय को लेकर चर्चा होगी। इस सम्मेलन में राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति का भी संबोधन होगा।विधानसभा उपाध्यक्ष ने बताया कि इस सम्मेलन के लिए उन्हें भी आमंत्रण मिला है ,जो कि उनके लिए सौभाग्य की बात है। लोकतंत्र को कैसे मजबूत बनाये रखा जाय इस विषय पर विद्वान अपनी अपनी राय रखेंगे जो कि काफी महत्वपूर्ण होगा इस दो दिवसीय सम्मेलन में लोकसभा, राज्यसभा और राज्यों की विधानसभाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव जुटेंगे।
……………………………………………………
पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में हिस्सा लेने गुजरात को रवाना होने से पूर्व विंधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से जिला विकास प्राधिकरण से उत्पन्न हो रही समस्याओं को लेकर मुलाकात की। जिसमे मुख्यमंत्री ने उन्हें यह आश्वासन दिया गया कि आगामी कैबिनेट की बैठक में एक प्रस्ताव लाकर जिला विकास प्राधिकरण को खत्म कर दिया जाएगा। जिस पर विंधानसभा उपाध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति ने आयोजित किया स्वच्छता कार्यक्रम
Next: शीत ऋतु एवं शादी ब्याह के सीजन के दृष्टिगत कोविड-19 के नियंत्रण हेतु एसएसपी अल्मोड़ा की जनपद वासियों से अपील, जब तक दवाई नहीं, तब तक ढ़िलाई नहीं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.