Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे दो व्यक्तियों को रानीखेत पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे दो व्यक्तियों को रानीखेत पुलिस ने किया गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 27/11/2020 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा/रानीखेत। मादक पदार्थो की रोकथाम हेतु प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा शराब की अवैध रूप से तस्करी करने/बेचने वालों के विरूद्व कार्यवाही करने के निर्देश के अनुपालन में मुखबिर की सूचना पर रानीखेत पुलिस ने 10 बोतल देशी शराब तथा 67 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की है।

दिनाँक 26.11.2020 को प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोरा, व0उ0नि0 फ़िरोज़ आलम एवं कानि0 राकेश भट्ट द्वारा मुखबिर की सूचना पर टैक्सी स्टैंड चिलियानौला के पास एक मकान के पास गली में 2 व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके से महेश सिंह बिष्ट पुत्र रमेश सिंह बिष्ट निवासी दमुवाडुंगा हल्द्वानी हाल निवासी टैक्सी स्टैंड चिलियानौला रानीखेत को 10 बोतल गुलाब देशी शराब तथा 38 पव्वे मैक्डोवेल रम तथा 29 पव्वे 8 पीएम व्हिस्की अंग्रेजी शराब (कीमत- 10,780 रूपये) के साथ गिरफ्तार किया है तथा पुलिस को देखकर कुबेर बोरा पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी ग्राम बधाण त0 रानीखेत जिला अल्मोड़ा मौके से फरार हो गया था।
उक्त सम्बन्ध में प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोरा ने बताया कि इनके विरूद्व कोतवाली रानीखेत में आबकारी अधिनियम बनाम रमेश सिंह बिष्ट व एक अन्य अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है
उक्त फरार कुवेर बोरा को विवेचक उ0नि0 हरी राम की टीम द्वारा आज दिनाँक 27-11-2020 की प्रातः उसकी चाय पानी की दुकान टैक्सी स्टैंड चिलियानौला से गिरफ्तार किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आठ दिन के लिए रानीबाग- भीमताल-पदमपुरी-लोहाघाट-पंचेश्वर मोटर मार्ग यातायात बंद
Next: कोरोनाकाल में बाहरी फड़ व्यापारियों पर रहेगा प्रतिबंध : नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.