Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • मंगलौर बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए पेयजल भी नसीब नहीं
  • हरिद्वार

मंगलौर बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए पेयजल भी नसीब नहीं

AltnewsUttarakhand 06/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार को यात्रियों को बस स्टैंड के बाहर कड़ी धूप में बसों की प्रतीक्षा करते देखा गया। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 को फोर लेन करने के बाद उसे टोल रोड के रूप में विकसित कर दिया गया, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण द्वारा मार्ग पर यात्रियों को दी जाने वाली कोई सुविधाएं सिरे से गायब हैं। मंगलौर नगर क्षेत्र में प्राधिकरण की ओर से कोई व्यवस्था नहीं है। रोडवेज बस स्टैंड के बाहर धूप में खड़े होकर यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ता है। पूर्व में एक निजी संस्था ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतीक्षालय का निर्माण किया गया था, लेकिन हाईवे को चौड़ा करने पर उसे ध्वज कर दिया गया। उसके बाद से आज तक नगर क्षेत्र में कहीं पर भी यात्री प्रतीक्षालय की कोई व्यवस्था नहीं है। यही नहीं यात्रियों के लिए पेयजल की भी कोई व्यवस्था नहीं है। बस स्टैंड के बाहर खड़े एक वाटर कूलर है जो महीनों से खराब पड़ा है। राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण रुड़की के जनसंपर्क अधिकारी अतुल शर्मा ने कहा कि नेशनल हाईवे पर यात्री प्रतीक्षालय एवं पेयजल की व्यवस्था करने की कवायद की जा रही है। यात्रा सीजन से पहले यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कर दिया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रुड़की: इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार
Next: हरिद्वार में पराली, गन्ने की पत्तियां जलाने पर रोक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.