Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • रुड़की: इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार
  • हरिद्वार

रुड़की: इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार

AltnewsUttarakhand 06/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  रुड़की में इस सीजन का सबसे गर्म दिन सोमवार रहा। सोमवार को पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया। तापमन में हुई वृद्धि के साथ ही सिविल अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ गई है। गर्मी की वजह से शहरवासी परेशान हो गए हैं। अभी तक इस सीजन में 39.5 डिग्री तक तापमान पहुंचा था। मई के पहले सप्ताह में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। रोजाना बढ़ रहे तापमान से लोगों को गर्मी सता रही है। दोपहर में अधिक गर्मी होने पर सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम रही। गर्मी से बचने के लिए लोग कपड़े से चेहरा ढककर घरों से बाहर निकले। बाइक और स्कूटी सवार लोगों का हाल बेहाल रहा। दोपहर के समय बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। कृषि मौसम वेधशाला आईआईटी रुड़की से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तथा न्यूनतम तापमन 20 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, सिविल अस्पताल के ओपीडी में 600 से ज्यादा मरीज उपचार कराने पहुंचे। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि गर्मी की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कई मुस्लिम देश चाहते हैं भारत से दोस्ती, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताई वजह
Next: मंगलौर बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए पेयजल भी नसीब नहीं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.