Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार, नाबालिग बालिका बरामद
  • अल्मोड़ा

पॉक्सो एक्ट का आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार, नाबालिग बालिका बरामद

AltnewsUttarakhand 07/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस की थाना द्वाराहाट टीम ने पॉक्सो एक्ट के 01 आरोपी को लोनी गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से गुमशुदा नाबालिग बालिका को भी बरामद किया गया है। बीती 15 अप्रैल को द्वाराहाट तहसील निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बहिन के लापता होने के सम्बन्ध में सूचना दी गई जिस पर राजस्व क्षेत्र ईड़ा तहसील द्वाराहाट में अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर पंजीकृत की गई थी। जिसे रेगुलर पुलिस को हस्तान्तरित किया गया था। अल्मोड़ा एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा मामले की विवेचना अपर उपनिरीक्षक सईद अहमद के सुपुर्द कर क्षेत्राधिकारी रानीखेत व थानाध्यक्ष द्वाराहाट को नाबालिग बालिका की शीघ्र बरामदगी व संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी व साईबर सैल की मदद से 06 मई को लोनी जनपद गाजियाबाद से गुमशुदा नाबालिग बालिका को सोहन लाल उर्फ सोनू के कब्जे से छुड़ाया गया और आरोपी सोहन लाल उर्फ सोनू पुत्र सर्वजीत राम निवासी ग्राम गणाई गंगोली थाना बेरीनाग जिला पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर, पीड़िता के बयानों के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 363, 366ए, 376(3) आईपीसी व 5/6 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। यहाँ थाना द्वाराहाट पुलिस टीम से अपर उपनिरीक्षक सईद अहमद, हेड कांस्टेबल श्रवण कम्बोज शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मनी लॉड्रिंग केस में जेट एयरवेज फाउंडर नरेश गोयल को मिली अंतरिम जमानत, कहा था- जेल में ही मर जाऊंगा
Next: जूस विक्रेता के हाथ में चाकू घोंपा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.