Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जंगलों की आग बुझाने में आम लोगों का सहयोग जरूरी : भट्ट
  • देहरादून

जंगलों की आग बुझाने में आम लोगों का सहयोग जरूरी : भट्ट

AltnewsUttarakhand 08/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने मंगलवार को बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जंगलों की आग बुझाने में आम लोगों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जंगलों की आग से निपटने के लिए सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। आम लोगों का भी इसमें सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए सरकार ने प्लान तैयार किया है और इसके तहत वायु सेना, एनडीआरएफ को भी मोर्चे पर तैनात किया गया है। भट्ट ने कहा कि जंगलों की आग की समस्या का स्थाई समाधान यही है कि लोग किसी भी सूरत में जंगलों में आग न लगने दें और आग लगाने वाले लोगों की पहचान की जाए। उन्होंने कहा कि इस बार शीतकाल में और वसंत ऋतु में हुई कम बारिश की वजह से जंगलों में आग की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार आग को नियंत्रित करने के लिए जन सहयोग लेने के साथ ही कड़े कदम भी उठा रही है। आग पर नियंत्रण के लिए सेना को बुलाना और गैंगस्टर एक्ट लगाने का निर्णय सराहनीय है। उन्होंने विपक्ष से अनुरोध किया कि वह आग की घटनाओं पर राजनीति न करे और इस समस्या से निपटने में सरकार को सहयोग प्रदान करे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: क्रिप्टो करेंसी से कमाई के झांसे में गंवाए 7.51 लाख
Next: मंगलौर में खेत पर काम कर रहे किसान से मारपीट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.