Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • क्रिप्टो करेंसी से कमाई के झांसे में गंवाए 7.51 लाख
  • देहरादून

क्रिप्टो करेंसी से कमाई के झांसे में गंवाए 7.51 लाख

AltnewsUttarakhand 08/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर कमाई झांसे में आकर एक व्यक्ति ने 7.51 लाख रुपए गंवा दिए। साइबर ठगी को लेकर पीड़ित की तहरीर पर पटेलनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुनील पंत निवासी सुद्धोवाला ने एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी। बताया कि पिछले साल उन्हें एक महिला के नाम से बनाए गए एकाउंट के जरिए टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़ा गया। उसमें कई अन्य लोग जुड़े थे। आरोपियों ने अपनी एप के जरिए क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने पर मोटी कमाई का झांसा दिया। झांसे में आकर पीड़ित ने 7.51 लाख रुपए का निवेश किया। इसके बाद पीड़ित को साइबर धोखाधड़ी का पता लगा। एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि मामले में सोमवार को अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिन खातों में रकम गई पुलिस उनकी जांच कर रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: खेतों और बगीचों में सोलर फेंसिंग के लिए सब्सिडी देने की मांग
Next: जंगलों की आग बुझाने में आम लोगों का सहयोग जरूरी : भट्ट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.