Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • पूरण प्रकाश हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

पूरण प्रकाश हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 08/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। मंगलौर क्षेत्र में प्रेम विवाह किए जाने से नाराज युवती के परिजनों द्वारा पांच मई को युवक के पिता की हत्या कर दी गई थी। जबकि एक अन्य रिश्तेदार के साथ मारपीट की थी। मृतक पक्ष की ओर से छह आरोपियों के खिलाफ हत्या करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने नामजद किए गए तीन आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन अन्य की तलाश की जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने अपने परिजनों की मर्जी के बिना सहजातीय युवक के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। जिससे परिवार के लोग नाराज थे। चार मई को युवक और युवती लापता हो गए। जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी। इस बीच युवती के परिजन आरोपी के घर पहुंचे। लेकिन वहां पर ताला लगा था। जिसके चलते वह वहां से वापस लौट आए। घटना का खुलासा करते हुए इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा ने बताया कि पांच मई को आरोपियों को पता चला कि युवक का पिता अपने मौसेरे भाई मनजीत के साथ पुरकाजी में अपने किसी रिश्तेदार के यहां मौजूद है। आरोपी वहां पर कार लेकर पहुंच गए तथा युवक व युवती को तलाश करने के प्रयास करने लगे। जब दोनों का कहीं पता नहीं चला तो युवती के परिजन आक्रोशित हो उठे तथा उन्होंने युवक के पिता पूरण प्रकाश निवासी ग्राम पिंडर थाना नागल जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश तथा उसके रिश्तेदार मनजीत के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने दोनों को घायल अवस्था में नारसन सकौती मार्ग पर फेंक दिया तथा मौके से फरार हो गये। घायल पूरण प्रकाश की मारपीट के कारण मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के पुत्र अंकित कुमार ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें तीन लोगों को नामजद किया गया था। जबकि तीन अन्य अज्ञात बताए गए थे।
पुलिस टीम को सूचना मिली कि बुधवार को आरोपी पुराने गंग नहर पुल के आसपास देखे गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त किए गए डंडे भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों के नाम राजन, हरि ओम व गुड्डू उर्फ सतबीर निवासी ग्राम तांशीपुर कोतवाली मंगलौर हैं। इनमें दो आरोपी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। जबकि एक आरोपी रुड़की थाना क्षेत्र के गांव ढंडेरा का निवासी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सैम पित्रोदा के बयान पर फिर मचा बवाल, पीएम मोदी ने कहा- भारतीयों को चमड़ी के रंग से बांटना चाहती है कांग्रेस
Next: चक्कर खाकर गिरते रहे यात्री, छह घंटे बाद जागे अधिकारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.