Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सैम पित्रोदा के बयान पर फिर मचा बवाल, पीएम मोदी ने कहा- भारतीयों को चमड़ी के रंग से बांटना चाहती है कांग्रेस
  • राष्ट्रीय

सैम पित्रोदा के बयान पर फिर मचा बवाल, पीएम मोदी ने कहा- भारतीयों को चमड़ी के रंग से बांटना चाहती है कांग्रेस

AltnewsUttarakhand 08/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

वारंगल(तेलंगाना) (आरएनएस)।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस के ओवरसीज अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान को लेकर कांग्रेस को निशाने पर लिया। तेलंगाना के वारंगल में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस देशवासियों में चमड़ी के रंग को लेकर भेदभाव करती है, यही वजह है कि वे द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने का विरोध कर रहे थे। पहले मैं समझ नहीं पाता था कि कांग्रेस ऐसा क्यों कर रही है, फिर आज पता चला कि शहजादे के एक अंकल जो अमेरिका में रहते हैं वे ये कहते हैं कि काली चमड़ी के भारतीय अफ्रीकन जैसे लगते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच देश को बांटने वाली है।

दक्षिण के लोग अफ्रीकन लगते हैं : सैम पित्रोदा
गौरतलब है कि सैम पित्रोदा का एक बयान सामने आया है, जिसने देश में एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल सैम पित्रोदा ने कहा है कि भारत के दक्षिण के लोग अफ्रीकन लगते हैं, तो नार्थ ईस्ट के लोगों की तुलना उन्होंने चीनियों से की है। सैम पित्रोदा के इस बयान की बीजेपी ने भरपूर आलोचना की है और इसे रंगभेद से जुड़ा बताते हुए इस विभाजनकारी बताया है। दरअसल सैम पित्रोदा ने द स्टेट्समैन के साथ बातचीत में देश की विविधता पर बात की और कहा कि भारत में अलग-अलग संस्कृति और शक्ल-सूरत के लोग रहते हैं, जैसे पूर्व में लोग चीनी की तरह दिखते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर में लोग गोरे जैसे दिखते हैं और दक्षिण में लोग अफ्रीकियों जैसे दिखते हैं। सैम पित्रोदा ने कहा था इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

हिमंत बिस्वा सरमा ने दी तीखी प्रतिक्रिया
सैम पित्रोदा के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि वह उत्तर पूर्व से हैं लेकिन बिलकुल भारतीय लगते हैं। हिमंत ने एक्स पर पोस्ट लिखा है कि मैं उत्तर पूर्व से हूं लेकिन बिलकुल भारतीय लगता हूं। आप भारत की विविधता से सीखिए। वहीं बीजेपी नेता रविशंकर ने कहा कि सैम पित्रोदा राहुल गांधी के सलाहकार हैं, लेकिन वे देश को समझते ही नहीं है। वे एक असफल सलाहकार है। गौरतलब है कि सैम पित्रोदा ने पिछले दिनों एक बयान दिया था कि भारत में विरासत टैक्स लगाया जाना चाहिए, जिसपर खूब विवाद हुआ था और प्रधानमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस आम भारतीयों की संपत्ति छीनकर मुसलमानों के बीच बांटना चाहती है। पीएम मोदी ने अपने कई रैली में कहा कि कांग्रेस माता-पिता से प्राप्त संपत्ति पर भी टैक्स लगाना चाहती है।

कांग्रेस ने दी सफाई
राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने कहा है कि कांग्रेस को यह विचार करना चाहिए कि चुनाव के इस माहौल में सैम पित्रोदा को बयान देना चाहिए या नहीं। वे अक्सर इस तरह के बयान देते हैं जो मीडिया में सुर्खियां बनती हैं और विवाद खड़ा होता है। पित्रोदा के बयान से चुनाव लड़कर रहे प्रत्याशी को नुकसान होता है। वहीं आप नेता संजय सिंह ने कहा कि सैम पित्रोदा के बयान का इंडिया गठबंधन का कोई भी व्यक्ति समर्थन नहीं करता है। वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सैम पित्रोदा के बयान पर सफाई देते हुए कहा कि यह बयान दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है, पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नौ माह से गुमशुदा चल रहे युवक को धौलछीना पुलिस ने ढूंढा
Next: पूरण प्रकाश हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.