Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ओला एप में टैक्सी जोड़ने झांसा देकर 1.10 लाख ठगे
  • देहरादून

ओला एप में टैक्सी जोड़ने झांसा देकर 1.10 लाख ठगे

AltnewsUttarakhand 10/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  ओला एप में टैक्सी जोड़ने का झांसा देकर 1.10 लाख रुपए ठग लिए गए। धोखाधड़ी को लेकर सोमवीर निवासी दीपनगर, अजबपुर ने नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी। बताया कि ओला राइड कंपनी में वह अपनी टैक्सी जोड़ना चाह रहे थे। पंजीकरण की कोशिश की तो इनके नंबर की गाड़ी पर 22,977 रुपए बकाया दिखाया। इसके बाद पीड़ित को व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। उसने ओला कंपनी से जुड़ा बताया। झांसा दिया कि बिना पेंडिंग चुकाए उसकी टैक्सी का एप पर पंजीकरण हो जाएगा। इस तरह झांसे में लेकर एक व्हाट्सएप नंबर पर नो चार्ज लिखने को बोला। तब पीड़ित के मोबाइल पर एक ओटीपी आया। वह ओटीपी लेने के बाद आरोपियों ने पीड़ित के बैंक खाते से ठगी की रकम ट्रांसफर की। एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महिला को सम्मोहित कर नकदी ले उड़े टप्पेबाज
Next: चारधाम यात्रा पर आने से पहले जरूर कराएं स्वास्थ्य परीक्षण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.