Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चारधाम यात्रा पर आने से पहले जरूर कराएं स्वास्थ्य परीक्षण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

चारधाम यात्रा पर आने से पहले जरूर कराएं स्वास्थ्य परीक्षण

AltnewsUttarakhand 11/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। यदि आप चारधाम यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो उससे पहले स्वास्थ्य परीक्षण जरूर करा लें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार चारधाम में बुजुर्गों के साथ ही युवाओं को भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है। विदित है कि शुक्रवार से चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में देश के विभिन्न हिस्सों से तीर्थ यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन चारधाम के मौसम और विकट परिस्थितियों की वजह से कई लोगों का स्वास्थ्य खराब होने का भी खतरा रहता है। ऐसे में विशेषज्ञ यात्रा से पहले स्वास्थ्य परीक्षण की सलाह देते हैं। राज्य सरकार की ओर से भी यात्रियों के लिए हेल्थ एडवाजयरी जारी की गई है। इसके अनुसार यात्रा पर आने से पहले स्वास्थ्य की जांच जरूरी है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा मार्ग पर 31 स्थानों पर हेल्थ स्क्रीनिंग सेंटर भी बनाए हैं जहां पर स्वास्थ्य की जांच कराई जा सकती है। खासकर 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है ताकि उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया जा सके।

दो साल में कुल 585 तीर्थ यात्रियों की मौत
चारधाम में पिछले दो सालों के दौरान कुल 585 तीर्थ यात्रियों की मौत हुई है। इसमें से चालीस साल से कम उम्र के करीब 70 युवक भी शामिल हैं। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ नारायण जीत के अनुसार चारधाम यात्रा के दौरान बुजुर्ग हो या युवा सभी को स्वास्थ्य का ध्यान रखने और परीक्षण कराने की जरूरत है।

यह सावधानी रखनी जरूरी
-हार्ट या सांस संबंधी कोई दिक्कत है तो चारधाम यात्रा न करें
-पूछताछ के दौरान कोई बीमारी न छिपाएं
-यात्रा मार्ग पर तेजी से न चलें
-एक ही दिन में धाम की पूरी यात्रा न प्लान करें
-कोई दवाई चल रही है तो उसे किसी भी कीमत पर न छोड़े
-हाल ही में किसी बीमारी से उबरे हैं तो यात्रा न करें
-यात्रा के दौरान जरा सा भी दिक्कत हो तो आगे न बढ़ें हेल्थ पोस्ट पर जाएं ।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ओला एप में टैक्सी जोड़ने झांसा देकर 1.10 लाख ठगे
Next: 03 दिवसीय किताब कौतिक का हुआ शुभारम्भ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.