Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तीर्थ यात्रियों को सरकार ने अपने हाल पर छोड़ा: माहरा
  • देहरादून

तीर्थ यात्रियों को सरकार ने अपने हाल पर छोड़ा: माहरा

AltnewsUttarakhand 14/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सरकार ने तीर्थ यात्रियों को अपने हाल पर ही छोड़ दिया है। सोमवार को जारी एक बयान में माहरा ने कहा कि तीर्थ यात्रियों को ऋषिकेश से लेकर सभी धामों तक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस वर्ष चारधाम तीर्थ यात्रा में सरकारी अव्यवस्था के चलते पहले ही सप्ताह कई लोग हताहत हो चुके हैं। लोगों को भारी अव्यवस्था और सड़कों पर जाम का सामना करना पड़ रहा है। श्री केदारनाथ यात्रा के मुख्य द्वार गौरीकुंड में ट्रांसफार्मर के जलने से यात्रा के पहले ही दिन विद्युत व्यवस्था ठप्प है। पानी का भारी संकट खड़ा है। गंगोत्री धाम में मुख्य सड़क टूटने से लोग पगडंडी के सहारे चल रहे हैं।
राज्य सरकार की लापरवाही और अव्यवस्था के चलते श्रद्धालुओं को दिक्कत हो रही है। यात्रा मार्ग में न तो मेडिकल सुविधा है और न पेयजल सुविधा। रात में विश्राम की सुविधा नहीं है। मेडिकल सुविधा न होने से पहले ही सप्ताह तीन तीर्थ यात्री अपनी जान गंवा बैठे हैं। कहा कि सरकार जल्द बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: तो 5 जून को तिहाड़ से बाहर आ जाऊंगा, पार्षदों से बोले अरविंद केजरीवाल
Next: बिहार में बीजेपी को शिखर पर ले जाने वाले सुशील मोदी नहीं रहे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.