Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • तो 5 जून को तिहाड़ से बाहर आ जाऊंगा, पार्षदों से बोले अरविंद केजरीवाल
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

तो 5 जून को तिहाड़ से बाहर आ जाऊंगा, पार्षदों से बोले अरविंद केजरीवाल

AltnewsUttarakhand 13/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

 नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि चुनाव नतीजों के ऐलान के बाद अगर इंड‍िया गठबधन की सरकार सत्ता में आती है तो वो 5 जून को तिहाड़ जेल से बाहर आ जाएंगे। अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए 1 जून तक अंतरिम जमानत दी है। केजरीवाल को 2 तारीख को सरेंडर करना होगा और जेल वापस जाा होगा। 1 तारीख को लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान है और वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
आम आदमी पार्टी के पार्षदों को संबोधित करते हुए हुए केजरीवाल ने कहा कि तिहाड़ जेल में उन्हें तोड़ने और अपमानित करने की कोसिश की गई। केजरीवाल ने दावा किया, ‘तिहाड़ जेल में मेरे सेल में 2 सीसीटीवी कैमरे थे और 13 अधिकारी फीड को मॉनिटर कर रहे थे। यह भी बताया गया कि सीसीटीवी फीड को पीएमओ  द्वारा मॉनिटर किया जा रहा था। मोदी जी मुझे मॉनिटर कर रहे थे। मुझे नहीं पता है कि मोदी जी को मुझसे क्या शिकायत है।’
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि  आप  नेताओं को जनता सम्मान औऱ प्यार दे रही है और हमारे काम से बीजेपी डरी हुई है। केजरीवाल ने कहा, ‘मुझे 2 जून को वापस जेल जाना है। मैं जेल के अंदर ही 4 जून को चुनाव के नतीजों को देखूंगा। अगर  इंड‍िया गठबधन  सत्ता में आती है तो मैं 5 जून को वापस आ जाऊंगा।’
केजरीवाल ने कहा, ‘बीजेपी वालों ने मुझे यह सोचकर जेल भेजा था कि इससे आम आदमी पार्टी के विधायकों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं को तोड़ देंगे। दिल्ली और एमसीडी में सरकार गिरा देंगे। इनकी मंशा नाकाम हो गई और इससे हमारी पार्टी और भी संगठित और मजबूत हो गई। आप केवल एक पार्टी ही नहीं बल्कि एक परिवार और विचार है, जिसे तोड़ना असम्भव है। आपको बता दें कि इससे पहले अऱविंद केजरीवाल ने रविवार को आम आदमी पार्टा के विधायकों संग बैठक की थी। इस बैठक में सीएम ने पार्टी विधायकों का इस बात के लिए शुक्रिया अदा किया था कि मुश्किल वक्त में भी वो टूटे नहीं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी ने बुजुर्ग को कुचला
Next: तीर्थ यात्रियों को सरकार ने अपने हाल पर छोड़ा: माहरा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.