Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • धोखाधड़ी से फ्लैट दूसरे को बेचने के आरोप में मुकदमा
  • देहरादून

धोखाधड़ी से फ्लैट दूसरे को बेचने के आरोप में मुकदमा

AltnewsUttarakhand 14/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  फ्लैट की एक व्यक्ति को रजिस्ट्री करने के बाद फर्जीवाड़े से उसे दूसरे व्यक्ति को बेच दिया गया। पहले फ्लैट खरीदने वाले ने आरोपी बिल्डर समेत तीन लोगों के खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि महेंद्र सिंह रावत निवासी ग्रीन व्यू अपार्टमेंट, सहस्रधारा रोड ने तहरीर दी। बताया कि अभिनव अरुण कुमार सिन्हा निवासी गंगोत्री विहार और अलीशा सिन्हा पत्नी अंकुल भल्ला निवासी गंगोत्री विहार कैनाल मिलकर धोरणखास में फ्लैटों का निर्माण कर रहे हैं। पीड़ित ने कहा कि उन्होंने द्वितीय तल स्थित फ्लैट संख्या 102 को 21 सितंबर 2021 को खरीदा था। इसका विक्रय पत्र उनके नाम पर दर्ज है। आरोप है कि फ्लैट में कुछ काम होना शेष था। उसकी एक चाबी अभिनव अरुण कुमार के पास थी। वह कुछ काम करवा रहे थे। आरोप है कि इस बीच बीते वर्ष आरोपियों ने फ्लैट का लॉक, उसका नंबर बदलकर कविता सिन्हा के नाम फर्जी पॉवर ऑटर्नी बनाकर किसी अन्य को रजिस्ट्री कर दी। इसका पता पीड़िता को लगा तो उन्होंने आरोपियों से बात की। आरोपियों न तो फ्लैट दिया और न रकम वापस की। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चारधाम में 50 साल से अधिक उम्र के यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग पर फोकस
Next: नगर की समस्याओं को लेकर डीएम से मिला शिष्टमंडल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.