Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नगर की समस्याओं को लेकर डीएम से मिला शिष्टमंडल
  • अल्मोड़ा

नगर की समस्याओं को लेकर डीएम से मिला शिष्टमंडल

AltnewsUttarakhand 14/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। नगर की पेयजल, ड्रेनेज सिस्टम व सीवर लाइन से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं को लेकर आज अलग-अलग वार्डों के लोगों का एक शिष्टमंडल डीएम से मिला और उनसे इन समस्याओं के बावत विस्तृत वार्ता हुई। उन्होंने लापरवाही व कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने तथा समस्याओं के निराकरण के लिए ठोस कार्यवाही की मांग जिलाधिकारी के समक्ष रखी। इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। शिष्टमंडल डीएम विनीत तोमर से सकारात्मक आश्वासन लेकर लौटा। अल्मोड़ा नगर के विभिन्न वार्डों का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल नगर की कई समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के दरबार पहुंचा और उनसे वार्ता करते हुए कहा कि नगर के ड्रेनेज सिस्टम के कार्य में लापरवाही की जांच की जाए और बरसात से पहले बड़े नालों का निर्माण, सुधारीकरण कार्य प्राथमिकता से कराने की मांग की। वहीं सीवर लाइन के कारण रानीधारा में लोगों के घरों में पानी घुसने की तकनीकी जांच कराने और इस समस्या का समाधान करने पर जोर​ दिया। इसके अलावा डीएम को बताया गया कि चंद रोज पूर्व एक ही बारिश में ही करोड़ों की लागत से बने इंटकवेल व फ़िल्टर पंप जवाब दे गए हैं। जिससे गंदा पानी घरों में आ रहा है। उन्होंने इस व्यवस्था को सुधारने और समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग उठाई। सकारात्मक वार्ता के बाद जिलाधिकारी विनीत तोमर ने त्वरित रूप से समाधान होने वाली समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अफसरों को शुद्ध पेयजलापूर्ति कराने, टूटी सीवर लाइनों को ठीक करने और सीपेज की समस्या का निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने यह भी कहा कि ड्रेनेज सिस्टम सुदृढ़ करने के कार्य में पहले उन नालों को प्राथमिकता से ठीक किया जाएगा, जहां ओवरफ्लो होने की संभावना है। यहाँ वार्ता और ज्ञापन सौंपने वालों में विनय किरौला, सुजीत टम्टा, आनंद सिंह बिष्ट, केपी जोशी, आनंद सिंह गुसाईं, आनंद सिंह लटवाल, नरेंद बघरी, श्याम सुंदर रावत, राम सिंह रावत, जीवन तिवारी, हिमांशु पंत, सुमित नज्जौन, नीमा पंत आदि शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: धोखाधड़ी से फ्लैट दूसरे को बेचने के आरोप में मुकदमा
Next: कराटे चैंपियनशिप में जुटेंगे 10 राज्यों के 600 खिलाड़ी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.