Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 67.91 ग्राम स्मैक के साथ दो लोग गिरफ्तार
  • देहरादून

67.91 ग्राम स्मैक के साथ दो लोग गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 14/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  कोतवाली पुलिस ने 67.91 ग्राम स्मैक के साथ बाइक सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस ने एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान पुलिस की टीम ने मंगलवार को शक्ति नहर के पास तलाशी अभियान चलाया। नहर किनारे आम के बाग में कुछ लोगों की आवाज पुलिस कर्मियों को सुनाई दी। बाग में पहुंची पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को पकड़कर उनकी तलाशी ली। तलाशी में दोनों आरोपियों के पास से 67.91 ग्राम स्मैक बरामद की। इसमें गिरफ्तार आरोपी तस्लीम निवासी शेखपुरा कदीम कोतवाली देहात जिला सहारनपुर से 45.50 ग्राम स्मैक और नदीम निवासी नवाबगढ़ विकासनगर से 22.41 ग्राम स्मैक बरामद की है। दोनों आरोपियेां को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी नदीम ने बताया कि उसकी कैनाल रोड पर नाई की दुकान है। इसके साथ ही वह पीलिया झाड़ने का भी काम करता है। लेकिन धंधा मंदा होने के कारण उसने अपने दोस्त तस्लीम से बरेली से दो से पांच ग्राम स्मैक मंगा कर बेचना शुरू किया। अब उसके ग्राहक बन गये। इसलिए अधिक स्मैक मंगाने लगा है। इससे अच्छी खासी रकम उसे मिल जाती है। शहर कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विधायक को थप्पड़ जड़ने वाले टेंशन में, बोले- क्या पता परिवार पर तो खतरा नहीं
Next: घर में सो रहा था 5 महीने का बच्चा, कुत्ते ने काट-काटकर ले ली जान; गुस्साए लोगों ने उसे भी मार डाला

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.