Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • घर में सो रहा था 5 महीने का बच्चा, कुत्ते ने काट-काटकर ले ली जान; गुस्साए लोगों ने उसे भी मार डाला
  • राष्ट्रीय

घर में सो रहा था 5 महीने का बच्चा, कुत्ते ने काट-काटकर ले ली जान; गुस्साए लोगों ने उसे भी मार डाला

AltnewsUttarakhand 14/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हैदराबाद (आरएनएस)।   तेलंगाना के विकाराबाद जिले में मंगलवार को कुत्ते ने 5 महीने के बच्चे की जान ले ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिले के एक गांव की है। बच्चे की मां अपने एक कमरे के घर से सुबह काम के सिलसिले में बाहर गई थी। इसी दौरान कुत्ता घर में घुस गया और सोए हुए शिशु पर हमला कर दिया। इससे उसकी तत्काल ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चे के माता-पिता पत्थर पॉलिश करने की यूनिट में काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि आसपास के निवासी कुत्ते को खाना खिलाया करते थे। घटना से गुस्साए लोगों ने कुत्ते को मार दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ स्थानीय लोगों ने कहा कि कुत्ता दत्तू नाम के शख्स के वर्कप्लेस पर ज्यादातर रहा करता था। हालांकि, यूनिट के मालिक ने इससे इनकार कर दिया और उन्होंने कहा कि वह आवारा था। इस दिल दहलाने वाली घटना ने देश भर में कुत्तों के काटने और उनके हमलों की घटनाओं को सुर्खियों में ला दिया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने पिछले दिसंबर में कुछ आंकड़े पेश किए थे। इसमें बताया गया कि 2022 से 2023 तक कुत्ते के काटने की घटनाओं में साल-दर-साल 26। 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
पिछले महीने, देवरिया जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना इलाके में अमेठी माता मंदिर के पास से ऐसी घटना सामने आई थी। यहां आवारा कुत्तों के हमले में घुमंतू परिवार की 4 साल की बच्ची की मौत हो गई। कोतवाली थाना के प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में अमेठी माता मंदिर के पास यह घटना हुआ। यहां शंकर नामक व्यक्ति पिछले कई महीनों से अस्थाई झोपड़ी बनाकर अपने परिवार के साथ रह रहा था। जब परिवार के सदस्य आजीविका के लिए भीख मांगने निकले तो आवारा कुत्तों ने उनके पीछे आ रही उनकी चार साल की बेटी पर हमला कर दिया। जब तक लोगों ने कुत्तों को भगाया, तब तक उन्होंने लड़की को गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 67.91 ग्राम स्मैक के साथ दो लोग गिरफ्तार
Next: हिमाचल के हाइड्रो प्रोजेक्ट से दूसरे फेज में भी रिसाव, सबसे ज्यादा चंदा देने वाली कंपनी से है कनेक्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.