Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुनिकीरेती में एनआरआई गंगा में बहा
  • देहरादून

मुनिकीरेती में एनआरआई गंगा में बहा

AltnewsUttarakhand 20/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। मुनिकीरेती में परिवार के साथ पहुंचा एक एनआरआई गंगा स्नान के दौरान तेज प्रवाह की चपेट में आकर बह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से उसकी तलाश को गंगा में अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक एनआरआई का कोई सुराग नहीं लग सका। अंधेरा होने की वजह से एसडीआरएफ को अभियान रोकना पड़ा। अब मंगलवार को फिर से एनआरआई की गंगा में तलाश की जाएगी। पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह मुनिकीरेती स्थित स्वामीनारायण घाट पर इग्लैंड स्थित लंदन निवासी 59 वर्षीय एनआरआई (प्रवासी भारतीय) प्रगणेश ओनधिया स्नान के लिए पहुंचे थे। इस बीच तेज प्रवाह की चपेट में आकर वह गंगा में बह गए। साथ आए पत्नी पिंकी और बेटे आनंद ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ के साथ प्रगणेश की तलाश को गंगा में तलाशी अभियान चलाया। थानाध्यक्ष रितेश ने बताया कि सुबह करीब 7:45 बजे यह हादसा हुआ। प्रगणेश यहां घूमने के लिए परिवार के साथ पहुंचे थे। अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। मंगलवार सुबह से फिर गंगा में प्रगणेश की तलाश की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जौलीग्रांट में पेयजल किल्लत को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
Next: दुकान में आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.