Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जौलीग्रांट में पेयजल किल्लत को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
  • देहरादून

जौलीग्रांट में पेयजल किल्लत को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 20/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  पेयजल किल्लत को लेकर जौलीग्रांट की महिलाओं ने सोमवार को जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। चेताया कि जल्द पेयजल दिक्कत दूर नहीं हुई तो जल संस्थान कार्यालय पर तालाबंदी की जाएगी। गर्मी बढ़ते ही डोईवाला के कई क्षेत्रों में पेयजल समस्या गहरा गई है। जौलीग्रांट में तीन हजार, तेलीवाला में एक हजार और भानियावाला में 1500 की आबादी पेयजल समस्या से जूझ रही है। जौलीग्रांट वार्ड नंबर चार की महिलाएं डोईवाला स्थित जल संस्थान कार्यालय पहुंची और वहां प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाते हुए हुए कहा कि हमारे वार्ड में ही ट्यूबवेल है, मगर यहां का पानी दूसरी जगह भेजा रहा है। जहां पानी जा रहा है, वहा 24 घंटे पानी है। मगर जिस जगह ट्यूबवेल है वहां घरों तक पानी ही नही पहुंच रहा है। ग्रामीण मंजू नौटियाल ने कहा कि क्षेत्र में लो प्रेशर की समस्या की वजह से क्षेत्रवासी परेशान हैं। कई घरों में तो बूंद-बूंद पानी आ रहा है, तो कुछ घरों में पानी पहुंच ही नहीं रहा है। कई बार इसकी शिकायत भी कर चुके हैं, बावजूद इसके कोई निवारण नहीं हो रहा है। कहा कि क्षेत्र में पशुओं के लिए भी पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है। क्षेत्रवासी अपने पैसे खर्च कर पानी के टैंकर मंगवाने को मजबूर हैं। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर हमारी समस्या का समाधान नहीं होता, तो तालाबंदी करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस नेता सागर मनवाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, संगीता नेगी, रेखा नेगी, दीपिका नेगी, प्रदीप नेगी, निकिता नेगी, हिना नेगी, रेखा भंडारी, सरिता सजवान, बीरा गुंसाई, सावित्री पंवार, मधु भंडारी आदि शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यूटीयू की परीक्षा में छात्रा सहित तीन नकलची पकड़े
Next: मुनिकीरेती में एनआरआई गंगा में बहा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.