Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • अवैध खनन कर रहे एक कारोबारी को ग्रामीणों ने धरा
  • हरिद्वार

अवैध खनन कर रहे एक कारोबारी को ग्रामीणों ने धरा

AltnewsUttarakhand 21/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  निजी जमीन पर अवैध खनन का विरोध कर रहे किसान पर खनन कारोबारियों ने फायरिंग कर दी। इससे गुस्साए किसानों ने एक खनन कारोबारी को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। किसान की तरफ से चार लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया है। लक्सर के टांडा भागमल निवासी किसान चरण सिंह का गंगा नदी के किनारे 12 बीघे का एक खाली खेत है। बीती रात कुछ लोग जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर ट्रॉली से उसमें खनन करने लगे। पता चलने पर चरण सिंह ने खेत में पहुंचकर मना किया। इस पर उनमें विवाद हो गया। आरोप है कि खनन कारोबारियों ने चरण सिंह पर तमंचे से फायरिंग कर दी। चरण सिंह ने भागकर जान बचाई, साथ ही अपने घर फोन कर दिया। इस पर गांव के सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए, और खनन कारोबारियों को घेर लिया। इसके बाद बाकी कारोबारी तो हवाई फायरिंग करते हुए अपने वाहन लेकर भाग निकले, जबकि एक राजेंद्र सैनी पुत्र रतन सिंह निवासी भोगपुर को ग्रामीणों ने दबोचकर पीट डाला। बाद में उसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पीड़ित किसान ने आरोपी राजेंद्र सैनी, उसके एक बेटे तथा भोगपुर के ही राकेश कश्यप व पाटी के खिलाफ पुलिस को तहरीर भी दी। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि चारों लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें आगे की कार्रवाई की जा रही है। उधर, ग्रामीणों द्वारा पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किए गए राजेंद्र पर पुलिस शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए उसे एसडीएम कोर्ट में पेश कर रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: घर से मन बनाकर निकले हैं, दर्शन करने के बाद ही लौटेंगे
Next: हत्या के प्रयास के आरोपी बाप-बेटा गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.