Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • घर से मन बनाकर निकले हैं, दर्शन करने के बाद ही लौटेंगे
  • हरिद्वार

घर से मन बनाकर निकले हैं, दर्शन करने के बाद ही लौटेंगे

AltnewsUttarakhand 21/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  चार धाम यात्रा में भारी भीड़ जुटने और तमाम तरह की परेशानियां होने बावजूद श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए लगातार आ रहे हैं। मंगलवार को सुबह से दोपहर तक 400 से ज्यादा संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड में प्रवेश के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं का कहना है कि घर से मन बना कर निकले हैं दर्शन करने के बाद ही लौटेंगे। उत्तराखंड के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले नारसन बॉर्डर पर चार धाम यात्रा में भीड़ का दबाव कम करने के लिए वाहनों की दिन रात चेकिंग की जा रही है। 1 घंटे में करीब 100 वाहनों को चेक किया जा रहा है। जिन लोगों के पास चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण है ऐसे लोगों को यात्रा में जाने दिया जा रहा है। बग़ैर रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं को यहां से वापस कर दिया जा रहा है। मंगलवार को दोपहर एक बजे तक देश भर से 400 की संख्या में श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन लेकर यहां पहुंचे। यहां उन्हें बताया गया कि आगे बहुत भीड़ है। कुछ दिन रुकने के बाद ही यात्रा पर जाएं।  हरियाणा से आए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वह घर से बाबा केदार के दर्शन करने के लिए निकले हैं। दर्शन करने के बाद ही लौटेंगे। उनके साथ में आए रविंद्र सिंह को बताया गया कि ज्यादा भीड़ होने से आगे तमाम तरह की परेशानियां उत्पन्न हो रही है। तो उनका कहना था कि परेशानियां तो आती है। लेकिन वह सच्चे मन से जा रहे हैं सब परेशानियां दूर हो जाएंगी। कोलकाता से आए सौरभ कुमार ने बताया कि लंबे समय से यात्रा के लिए कार्यक्रम बना रहे थे। लेकिन बन नहीं पा रहा था। इस बार बुलावा आया है और इतनी दूर से आए हैं तो वह जाकर ही रहेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वामी विवेकानंद के विचारों के आलोक में शिक्षा, शिक्षार्थी और शिक्षण संस्थान विषय पर संगोष्ठी आयोजित
Next: अवैध खनन कर रहे एक कारोबारी को ग्रामीणों ने धरा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.