Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एनएच-74 घोटाले की सीबीआई जांच करें
  • देहरादून

एनएच-74 घोटाले की सीबीआई जांच करें

AltnewsUttarakhand 21/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड कामगार सेना ने मंगलवार को कचहरी में प्रदर्शन कर एनएच-74 घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की है। आरोप लगाया कि घोटाले के मुख्य आरोपी को उच्चाधिकारियों द्वारा बचाने का प्रयास किया जा रहा है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित श्रीवास्तव ने कहा कि एनएच -74 के मुख्य आरोपी द्वारा ऊधमसिंह नगर जिले में जमीन अधिग्रहण के मुआवजे में सरकार को करोड़ों का चूना लगाया गया। आरोपी ने अपने सेवाकाल में करोड़ों की संपत्ति अपने और अपने परिवार के नाम अर्जित की। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने मुख्य सचिव से भी पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि मामले में विजिलेंस, इनकम टैक्स की कार्यवाही का संज्ञान नहीं लिया गया तो वो न्यायालय की शरण लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा घोटाले के मुख्य आरोपी को क्लीन चिट दिया जाना उत्तराखंड राज्य और यहां के लोगों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। मौके पर सचिन थपलियाल, अधिवक्ता विवेक नैनवाल, अमित पासवान, राजेंद्र पंत, ललित बोरा, विक्रांत, सुनील श्रीवास्तव, अनूप सेमवाल, स्वप्निल पांडे, विशाल चौधरी, कारण शर्मा, आकाश बंसल आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुर्घटना में घायल युवक की अस्पताल में मौत
Next: प्रमोशन से जुड़े प्रकरण के निस्तारण को शासन स्तर पर हरकत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.